फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   14 New medical colleges will be opened in Uttar Pradesh.

UP News: अगले साल तैयार हो जाएंगे 14 नए मेडिकल कॉलेज, बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें

Sun, 01 Jan 2023 03:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 Jan 2023 03:40 PM IST
सार

यूपी में अगले साल नए मेडिकल कॉलेज खुल जाने से मेडिकल की सीटें भी बढ़ेंगी। निजी कॉलेजों की संख्या और डीएम-एमसीएच की सीटें भी बढ़ेंगी।

विज्ञापन
14 New medical colleges will be opened in Uttar Pradesh.
- फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अगले साल तक 14 नए मेडिकल कॉलेज बढ़ जाएंगे। इससे एमबीबीएस की 14 सौ सीटें भी बढ़ेंगी। पीपीपी मॉडल पर शुरू होने वाले 16 मेडिकल कॉलेजों को भी गति दी जा रही है। कोशिश है कि इसमें आधे से अधिक को अगले सत्र में चालू कर दिया जाए।

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ ही इसके विस्तारीकरण की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे हैं। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सिर्फ 1840 एमबीबीएस की सीटें थीं, लेकिन अब मेडिकल कॉलेज बढ़ने से 3828 सीटें हो गई हैं। यानी पिछले साढ़े चार साल में एमबीबीएस की 1988 सीटें बढ़ी हैं। इसी तरह निजी मेडिकल कॉलेजों में भी एमबीबीएस की सीटें 2550 से बढ़कर 4150 हो गई हैं। निजी मेडिकल कॉलेजों में 1600 सीटें बढ़ी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिवपाल को जोड़ने के बाद यादवलैंड में नए सिरे से सियासी जमीन तैयार कर रहे अखिलेश, ये है रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 2024 में पूरा हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण, विकास से पर्यटन के शिखर पर पहुंचेगी धर्मनगरी अयोध्या


प्रदेश में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की संख्या में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। वर्ष 2017 तक पीजी की सीटें 741 थीं और जो अब बढ़कर 1027 हो गई हैं। इसमें भी 286 सीटों की वृद्धि हुई है। निजी मेडिकल कॉलेजों में 2017 से पहले पीजी की 603 सीटें थीं, जो अब बढ़कर 1064 हो गई हैं। इनमें 461 सीटें बढ़ी हैं। डीएम और एमसीएच में पहले 120 सीटें थीं, 57 सीटें बढ़ने के बाद अब 177 सीटें हो गई हैं। मेडिकल कॉलेजों में तीन हजार बेड भी बढ़े हैं।

लगातार बढ़ रहे मेडिकल कॉलेज
आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े प्रदेश में वर्ष 2017 के पहले तक मात्र 17 सरकारी मेडिकल कॉलेज, संस्थान और विवि थे। लेकिन पिछले साढ़े चार सालों में 16 और क्रियाशील हो गए हैं। इसी तरह 25 अक्तूबर 2021 को देवरिया, एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, हरदोई, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर में खोले गए हैं। अमेठी, औरैया, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, गोंडा, कानपुर देहात, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, पीलीभीत, सोनभद्र और सुल्तानपुर में मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य पूरा होने के करीब है। इन कॉलेजों में अगले साल शैक्षिक सत्र शुरू करने की तैयारी है।

16 जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोले जाने हैं। अब तक छह मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी मिल गई है। संभल, महराजगंज के लिए एमओयू हो चुका है। अन्य छह जिलों में मेडिकल कॉलेज के लिए 42 कंपनियों ने प्रस्ताव दिया है। इस पर कार्यवाही चल रही है। इस तरह आठ जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी पूरी हो चुकी है। अन्य आठ जिलों के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed