{"_id":"5d9df64e8ebc3e93a76ffe2e","slug":"14-lakh-state-employee-will-get-their-bonus-before-diwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले प्रदेश के 14 लाख कर्मियों को मिल सकता है बोनस व महंगाई भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले प्रदेश के 14 लाख कर्मियों को मिल सकता है बोनस व महंगाई भत्ता
Wed, 09 Oct 2019 08:31 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 09 Oct 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
Salary Bonus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के लगभग 14 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को जल्द ही बोनस का तोहफा मिल सकता है। वित्त विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इससे संबंधित पत्रावली को जल्द ही मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा। बोनस की 75 फीसदी राशि जीपीएफ में भेजने और 25 प्रतिशत का नकद भुगतान करने की योजना है।
केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को कर्मचारियों को 5 फीसडी महंगाई भत्ता (डीए) दिए जाने का फैसला लिए जाने के बाद प्रदेश के कर्मचारी संगठनों ने बोनस व डीए की मांग तेज कर दी है। केंद्र सरकार से महंगाई भत्ते का आदेश मिलने के बाद वित्त विभाग डीए के लिए प्रस्ताव भेजेगा लेकिन बोनस की पत्रावली तैयार हो गई है।
इसे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के जरिये मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा जाएगा। अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों को 31 दिन के हिसाब से 7000 रुपये बोनस देने का प्रावधान है। प्रदेश के कर्मचारियों को 30 दिन के बोनस के रूप में 6908 रुपये दिए जाने का प्रस्ताव है। उन्हें 25 फीसदी धनराशि नकद दी जाएगी और 75 फीसदी उनके जीपीएफ में भेजी जाएगी।

दिवाली से पहले दिया जाए महंगाई भत्ता व बोनस
उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ ने प्रदेश सरकार से राज्य कर्मचारियों को भी पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता और दीपावली का बोनस जल्द देने की मांग की है। संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि प्रदेश के अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ता देने का आदेश भी जारी किया जाए।
सचिवालय संघ के सचिव ओंकार नाथ तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव आर.के.तिवारी को पत्र लिखकर कहा कि, केन्द्र सरकार ने कर्मचारियों को पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता एक जुलाई 2019 देने का आदेश जारी कर दिया है।
उन्होंने सचिवालय और प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के लिए भी 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का आदेश जल्द जारी करने की मांग की। संघ के अध्यक्ष यादवेन्द्र मिश्रा ने सरकार से कर्मचारियों को दीपावली का बोनस भी जल्द देने की मांग की है।