{"_id":"5fd9121d8ebc3e435813c91c","slug":"14-cartoos-caught-from-passenger-on-amausi-airport-lko-city-news-lko555038025","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमौसी एयरपोर्ट पर यात्री के पास मिले 14 कारतूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमौसी एयरपोर्ट पर यात्री के पास मिले 14 कारतूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से दिल्ली जा रहे एक विमान यात्री के पास चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों ने सुरक्षा जांच के दौरान 14 कारतूस बरामद किए। यात्री के पास से कारतूस मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। यात्री को हिरासत में लेकर काफी देर तक पूछताछ की गई लेकिन वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। इसके बाद उसे सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह करीब 8 बजे इंडिगो की उड़ान से दिल्ली जाने वाले सभी यात्रियों की बोर्डिंग हो रही थी। तभी सुरक्षा जांच के दौरान विमान से दिल्ली जा रहे मूल रूप से बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी व राजधानी के मड़ियांव में रहने वाले रितेंद्र सिंह के बैग से सीआईएसएफ जवानों को 32 बोर के 14 कारतूस मिले। कारतूस मिलते ही वहां अफरातफरी मच गई। सीआईएसएफ जवानों ने आनन-फानन रितेंद्र को हिरासत में ले लिया और कारतूस के बारे में उससे काफी देर तक पूछताछ की। लेकिन रितेंद्र बरामद कारतूसों के बारे में सही जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद सीआईएसएफ जवानों ने उसे सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया।
सरोजनीनगर पुलिस का कहना है कि पूछताछ में रितेंद्र ने बताया है कि बरामद कारतूस उसके पिता राजकुमार के लाइसेंसी असलहे के हैं। लेकिन उसके पिता दिल्ली में होने के कारण वह यहां नहीं पहुंच सके जिसकी वजह से पिता के लाइसेंसी कारतूस गलत ढंग से अपने पास रखने पर रितेंद्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।