फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बच्चों के वार्ड में कुता देख भड़के स्वास् थ्य मंत्री

बच्चों के वार्ड में कुता देख भड़के स्वास् थ्य मंत्री

Sat, 23 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के वार्ड में कुता देख भड़के स्वास्
थ्य मंत्री
बहराइच। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह शनिवार को दोपहर बाद अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। बाल रोग विभाग के निरीक्षण के दौरान वार्ड में कुत्ता टहलता देखकर वे भड़क उठे। चिकित्सकों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


कुपोषित वार्ड में डॉक्टर नहीं मिलीं। इस पर नाराजगी जताते हुए सीएमएस को कार्रवाई के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री बोले 20 साल की अव्यवस्था को तत्काल दूर नहीं किया जा सकता। सुविधाओं और संसाधनों की कमी है।
विज्ञापन


इसे पूरा करने में समय लगेगा। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री शनिवार को श्रावस्ती जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा करने गए थे।

वहां से दोपहर बाद लखनऊ लौटते समय अचानक वे बहराइच जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने जिला अस्पताल के महिला और पुरुष विभाग का मुआयना करने के दौरान मरीजों से संवाद किया। दवाइयों के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री बाल रोग विभाग पहुंचे। वहां वार्ड में कुत्ता टहलता दिखा। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों को फटकार लगाई। वार्ड में भर्ती एक रोगी के बेड पर उसके माता-पिता लेटे थे।

पूछने पर नर्स ने कहा कि मना करने पर सभी विवाद करने लगते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल जिलाधिकारी को फोन कर अस्पताल की सुरक्षा और पुख्ता करने के निर्देश दिए।

इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री कुपोषित बच्चों के वार्ड में पहुंचे। वहां डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिलीं। इस पर सीएमएस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हेल्थ वर्कर और इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी है। लेकिन यह 20 साल की समस्या है, इतनी जल्दी दूर नहीं होगी। समय लगेगा।


टेली मेडिसिन, टेली पैथॉलाजी व्यवस्थाएं शीघ्र लागू होंगी। जिला अस्पताल पर प्रेशर कम करने के लिए ही मेडिकल कॉलेज स्थापित हो रहा है। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण पांडेय, सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय व चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed