फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आंदोलनकारी डाक कर्मियों ने चाय व पकौड़ा बेचा

आंदोलनकारी डाक कर्मियों ने चाय व पकौड़ा बेचा

Wed, 06 Jun 2018 11:34 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
आंदोलनकारी डाक कर्मियों ने चाय व पकौड़ा बेचा
आंदोलनकारी डाक कर्मियों ने चाय व पकौड़ा बेचा
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने की मांग पर डटे डाककर्मियों ने बुधवार को अकबरपुर नगर स्थित प्रधान डाकघर परिसर में चाय व पकौड़ा बेचकर विरोध जताया।


कहा कि, उनकी मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इसके चलते उन्हें पकौड़ा बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही मांगें पूरी न हुईं तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन



गौरतलब है कि अखिल भारतीय डाक सेवक संघ के आह्वान पर सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने की मांग को लेकर डाक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। बुधवार को भी कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विरोध स्वरूप अकबरपुर नगर स्थित प्रधान डाकघर परिसर में चाय बनाकर लोगों को पिलाई और पकौड़े की भी प्रतीकात्मक बिक्री की गई। कहा गया कि, यदि सरकार यही चाहती है कि कर्मचारी चाय व पकौड़े बेचें, तो अब यही किया जाएगा।


मंडल अध्यक्ष आदित्य तिवारी ने कहा कि, कर्मचारियों के हित को लेकर सरकार कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हड़ताल को एक पखवारे से अधिक समय गुजर गया, लेकिन अब तक सरकार ने इस तरफ कदम नहीं बढ़ाया है।


इससे कर्मचारियों का हक मारा जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि शासन चाहे जितनी उपेक्षा कर ले, हक की मांग को लेकर जो कदम आगे बढ़ाया गया है, उसे अब पीछे नहीं हटाया जाएगा।


चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मागों का निस्तारण नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान अजय सिंह, संदीप मिश्र, मनोज सिंह, अकबर, नरेंद्र वर्मा, रीना, नम्रता, शिव त्रिपाठी, अनुज आदि मौजूद रहे।



उधर डाककर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आमजन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा है। डाक व पार्सलों का वितरण पूरी तरह ठप पड़ा है। इससे लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण क्षेत्र में स्थित डाकघरों में न सिर्फ चिट्ठियों का वितरण कार्य पूरी तरह ठप है, बल्कि अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed