{"_id":"5afdca454f1c1be7408b61de","slug":"131526581829-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की समस्याओं का हर हाल में होगा निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की समस्याओं का हर हाल में होगा निपटारा
Updated Fri, 18 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। जिला उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली की सुंदरगंज इकाई के वरिष्ठ व्यापारियों व पदाधिकारियों की गुरुवार को बैठक हुई। सुंदरगंज चौराहा पर आयोजित बैठक में जन समस्याओं व व्यापारी समस्याओं के निराकरण को लेकर चर्चा की गई। मंडल के प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष पंकज मुरारका ने भी बैठक में भाग लिया। इस दौरान व्यापारियों ने कस्बे में गश्त बढ़ाने, वाहन चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न न करने के साथ-साथ छोटे मोटे विवाद में पुलिस विभाग द्वारा आपसी सहयोग से विवादों का निपटारा कराने पर जोर दिया। बिजली समस्या का मुद्दा उठाया गया।
प्रदेश महामंत्री पंकज मुरारका ने उपस्थित व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण होगा। उन्होंने डीह एसओ के साथ व्यापारियों की वार्ता कराई। इसमें थानाध्यक्ष ने अविलंब व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करते हुए भविष्य में भी आपसी सहयोग बढ़ाने का वादा किया। पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों ने बिजली समस्या दूर कराने की बात कही। इस मौके पर विवेक अग्रहरि, सतीश सिंह, शिव प्यारे, मो. इमरान, मो. अरमान, राजेश शर्मा, भानू सिंह, दिनेश यादव, मनोज पाल, राम बहादुर यादव, सतनाम मौर्या, शीलनीधि अग्रवाल, प्रमोद शुक्ला मौजूद रहे।