{"_id":"5ae4a28b4f1c1b6e098b6cbc","slug":"131524933259-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने जीजा-साली को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने जीजा-साली को रौंदा
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। एक बेकाबू ट्रक ने गोंडा-बहराइच मार्ग पर बाइक सवार जीजा-साली को रौंद दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे में सास घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
रिसिया थाना अंतर्गत मकोलिया गांव निवासी रामू (28) पुत्र भूसे की ससुराल कोतवाली देहात के कोड़री मसीहाबाद गांव में है। रामू के छोटे भाई का विवाह एक मई को है।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामू साली आंचल (8) पुत्री जगदीश प्रसाद तथा सास गजपति (42) को बाइक पर बैठाकर मसीहाबाद से रिसिया जा रहे थे।
बाइक सवार गोंडा-बहराइच मार्ग पर कोतवाली देहात क्षेत्र के नगरौर के पास पहुंचे, तभी बहराइच की ओर से जा रहे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। मौके पर ही आंचल व रामू की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि गजपति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामू व आंचल की मौत से दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है।