फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

Sun, 22 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियर की गोली मारकर हत्या
इंजीनियर की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन


बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में गढ़ी छतेना गांव के पास शुक्रवार देर रात पंजाब के अंबाला स्थित शुगर मिल के एक इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गाजीपुर जिले के रहने वाले इंजीनियर की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र में गढ़ी छतेना गांव के पास इंदिरा नहर के किनारे शनिवार सुबह एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि युवक की सिर में गोली मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


छानबीन में मृतक की शिनाख्त गाजीपुर जिले के ग्राम मोहम्मदपुर थाना साजिदाबाद के रहने वाले अमित कुमार सिंह (32) पुत्र रामअवध सिंह के रूप में हुई। छानबीन में पता चला कि अमित कुमार सिंह पंजाब के अंबाला जिला स्थित शुगर मिल में सीनियर मैकेनिकल इंजीनियर पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित अपनी कंपनी की बैठक में शामिल होने के लिए दो दिन के लिए लखनऊ आए थे। शुक्रवार को बैठक खत्म होने के बाद वह होटल चले गए थे। शनिवार को बैठक के बाद उन्हें अंबाला लौटना था मगर रात में ही उनका कत्ल हो गया।

हत्या किसने और किन कारणों से की? ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे अमित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

शहर कोतवाल राजकुमार पांडेय ने बताया कि, मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या के कारण व आरोपियों के बारे में पता किया जा रहा है। अमित लखनऊ के किस होटल में रुके थे, किस-किस से मुलाकात व किस-किस से फोन पर बातचीत हुई? इसकी छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

मृतक के पिता राम अवध सिंह ने बताया कि, अमित ने शुक्रवार को कंपनी की बैठक निपटाने के बाद रात में अपनी भाभी नीरज सिंह से फोन पर बात की थी और कहा था कि बहुत थकान लगी है अब कमरे में सोने जा रहे हैं। इसके बाद ही उसकी हत्या कर दी गई।

मृतक के पिता रामअवध सिंह का कहना है कि, उनका बेटा अमित सरल स्वभाव का था। उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में अमित की हत्या क्यों और किसने की? इसको लेकर परिवारीजन भी हैरान हैं।


अमित का विवाह करीब डेढ़ साल पहले स्वाति सिंह से हुआ था मगर अभी उनके कोई संतान नहीं है। घटना के बाद से जहां परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं पत्नी भी बेसुध है। अमित के कत्ल के बाद उनके भाई प्रवीण सिंह के कंधेे पर ही परिवार की जिम्मेदारी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed