फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   हेरिटेज रेल लाइन से कतर्निया में बढ़ेंगे पर्यटक

हेरिटेज रेल लाइन से कतर्निया में बढ़ेंगे पर्यटक

Thu, 22 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
हेरिटेज रेल लाइन से कतर्निया में बढ़ेंगे पर्यटक
बहराइच। लखनऊ में चल रहे इन्वेस्टर्स समिट में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कतर्निया से मैलानी मीटर गेज लाइन को हेरिटेज रेल लाइन में बदले का एलान किया।
विज्ञापन


इससे कतर्नियाघाट सेंक्चुरी के दिन बहुरने की संभावना बढ़ गई है। इको टूरिज्म के रूप में न सिर्फ कतर्नियाघाट को विस्तार मिल सकेगा, बल्कि नई ट्रेनों के मिलने से सुविधाएं बढ़ेंगी। रोजगार भी मुहैया होंगे। खासकर विदेशी पर्यटकों को कतर्निया पहुंचने में काफी सुविधाएं मिल सकेंगी।

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र 551 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस सेंक्चुरी में सात रेंज हैं, जिनमें कतर्नियाघाट, सुजौली, धर्मापुर, मोतीपुर, ककरहा, मुर्तिहा और निशानगाड़ा रेंज शामिल हैं।
विज्ञापन


नेपाली हाथियों का झुंड भी आए दिन नेपाल के रायल बर्दिया नेशनल पार्क से निकलकर कतर्नियाघाट पहुंच जाता है, जिससे पर्यटक काफी रोमांचित होते हैं।

लेकिन कतर्नियाघाट पहुंचने के लिए आवागमन की विशेष व्यवस्था नहीं है। इस कारण ईको टूरिज्म के रूप में विकसित हो रहा कतर्नियाघाट अब भी प्रदेश व देश के नक्शे में विशेष पहचान नहीं बना सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में रेल मंत्री पीयूष गोयल की ओर से लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट के समापन अवसर पर कतर्नियाघाट को हेरिटेज रेल लाइन से जोड़ने की घोषणा ने उम्मीदें जगाई हैं। हेरिटेज रेल लाइन के कारण पर्यटक सुविधाएं बढ़ेंगी।


कतर्नियाघाट को नई पहचान मिलेगी। नई ट्रेनों से पर्यटकों के साथ आम नागरिकों को भी लाभ मिलेगा। होटल खुलेंगे व रोजगार बढ़ेगा। इससे विकास का दायरा भी व्यापक होने की संभावना है।

80 किलोमीटर बिछेगी रेल लाइन
रेल मंत्री ने कतर्नियाघाट से मैलानी तक हेरिटेज रेल लाइन की घोषणा की है। मैलानी लखीमपुर जिले में है। कतर्नियाघाट से दूरी 80 किलोमीटर है।

इन सुविधाओं के मिलने की उम्मीद
-नई ट्रेनों के मिलनेे की संभावना
-वर्तमान ट्रेनों में कोच बढ़ने की उम्मीद
-कतर्नियाघाट के बिछिया, निशानगाड़ा और ककरहा में होटल निर्माण की संभावना

कतर्नियाघाट की है पहचान
बाघ- 36
तेंदुआ- 80 से अधिक
हिरन की विभिन्न प्रजातियां- 8500
गैंडे- 3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed