फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   तराई में कोहरा छाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त

तराई में कोहरा छाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Mon, 29 Jan 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
तराई में कोहरा छाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त
बहराइच। तराई में मौसम का मिजाज सुधर नहीं रहा है। सोमवार को भी तेज पछुवा हवाओं से ठिठुरन और गलन का अहसास हुआ। दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन खास राहत नहीं मिली। जिसके चलते घरों से निकले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक समस्या मजदूरीपेशा वर्ग के लोगों को हुई। जिले में सोमवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटी दिखी। आठ बजे के आसपास कोहरा तो छंट गया, लेकिन धुंध खत्म नहीं हुई। करीब 11:30 बजे आसमान में सूरज चमका, तब लोगों को लगा कि राहत मिलेगी। धूप निकलते देख लोगों के चेहरे भी खिल उठे। हालांकि दो बजे सूरज फिर गायब हो गया। इसके बाद सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी जारी रही। जिससे दिन भर लोग सिहरने को मजबूर रहे। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। है। सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चली। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद मौसम में कुछ तब्दीली होने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed