फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सड़क पर आधे घंटे टहलता रहा बाघ, आवागमन ठप

सड़क पर आधे घंटे टहलता रहा बाघ, आवागमन ठप

Wed, 17 Jan 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर आधे घंटे टहलता रहा बाघ, आवागमन ठप
बिछिया/उर्रा। जंगल से निकलकर आया बाघ खेत में आराम फरमा रहा था। तभी गांव के लोग पहुंच गए। बाघ की दहाड़ पर सभी ने भागकर जान बचाई। इस दौरान बाघ निकलकर सेमरी-सुजौली मार्ग पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाघ आधा घंटा सड़क पर खड़ा रहा।
विज्ञापन


लोगों के हांका लगाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया। आधे घंटे तक मार्ग पर आवागमन थमा रहा। सूचना पर वन विभाग ने हथिनी जयमाला और चंपाकली को कांबिंग के लिए भेजा है। गांव के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट सेंक्चुरी क्षेत्र के सुजौली रेंज में स्थित सुजौली गांव में बीते सप्ताह वन्यजीव के हमले में एक किशोर निवाला बना चुका है। मुर्तिहा, धर्मापुर और मोतीपुर रेंज में बाघ और तेंदुओं के हमले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण वन विभाग ने पिंजरा लगाकर टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स को सजग जरूर किया है लेकिन बाघ और तेंदुए के हमले थम नहीं रहे हैं। बुधवार देर शाम को कोतवाली मुर्तिहा के महाराजसिंह नगर गांव निवासी तीरथराम, मस्तराम, गणेश, विजय आदि खेतों की निगरानी करने के लिए घर से समूह में निकले थे।

ग्रामीण जब खेत के निकट पहुंचे, तभी उन्हें बाघ की दहाड़ सुनाई पड़ी। इस पर सभी उल्टे पांव शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। गांव के लोग भी हांका लगाते हुए निकले। घटना के कुछ देर बाद बाघ गन्ने के खेत से निकलकर सेमरी-सुजौली मार्ग पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाघ 32 मिनट तक सड़क पर मौजूद रहा।


बाघ के जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सूचना रेंज कार्यालय को दी गई। इसके बाद देर शाम हथिनी जयमाला और चंपाकली को गश्त के लिए क्षेत्र में भेजा गया है। प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी आरकेपी सिंह ने बताया कि दोनों हथिनियों के साथ टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के जवान गश्त कर रहे हैं। बाघ निकलने की सूचना मिली थी। कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed