फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अलग-अलग बोरों में बंद कर फेंके गए बच्चियों के शव, दूसरे जिले में हत्या की आशंका

अलग-अलग बोरों में बंद कर फेंके गए बच्चियों के शव, दूसरे जिले में हत्या की आशंका

Mon, 15 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग बोरों में बंद कर फेंके गए बच्चियों के शव, दूसरे जिले में हत्या की आशंका
- फोटो : amar ujala
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में नहर में शव बरामद होने के मामले में पुलिस की फौरी जांच में दोनों बालिकाओं की हत्या अन्य किसी स्थान पर किए जाने की बात सामने आ रही है। हत्या के बाद शव नहर में फेंके जाने की बात कही जा रही है। पुलिस की शक की सुई लखीमपुर जिले की तरफ घूम रही है। हालांकि पुलिस अभी तक बालिकाओं के शव की शिनाख्त नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

हरगांव थाना क्षेत्र में उमरिया पुल व कबीरपुर रिक्शा पुल के पास दो बालिकाओं के शव अलग-अलग बोरों में बंद पाए गए थे। पुलिस ने पास ही एक-एक बड़े बैग भी बरामद किए हैं। उन बैगों में नमक होना बताया जा रहा है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि बालिकाओं की हत्या करने के बाद उनके शव को बोरे में बंद किया गया। कहीं किसी को शक न होने पाए, इस मंशा से बोरों को अलग-अलग बंद किया गया। वहीं बैग में नमक भी डाला गया। हत्यारों ने नमक इसलिए डाला, ताकि शव जल्दी से गल जाएं। जिसके बाद इन शवों को बैग में लाकर उमरिया व रिक्शा पुल के पास शारदा नहर में फेंक दिया गया। उमरिया व रिक्शा पुलों की दूरी तीन किलोमीटर से अधिक बताई जा रही है। वहीं यह इलाका सुनसान है, जिसकी फायदा हत्यारों ने बखूबी उठाया। जिस नहर में शव बरामद हुए हैं, वह नहर सीतापुर व लखीमपुर जिले का बार्डर है। नहर से ही लखीमपुर के जिला व ओयल कस्बे की शुरूआत होती है। संदेह यह भी जताया जा रहा है कि अपहरण व हत्या की वारदात को लखीमपुर जिले में अंजाम दिया गया। जिसके बाद शवों को सीतापुर जिले की सीमा में फेंक दिया गया। एसपी आनंद कुलकर्णीं ने कहा कि इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है कि हत्या हरगांव के बाहर किसी अन्य जिले में की गई है। जहां पर शव बरामद हुए हैं, वहां पर हत्या जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि हत्यारों ने हत्या अन्य किसी स्थान पर की और शव को सीतापुर की सीमा में फेंक दिया।
विज्ञापन


जिले की सीमा पर मिले शव
हरगांव थाना क्षेत्र में जिस शारदा सहायक नहर में हत्यारों ने दो बालिकाओं के शव बोरे में बांधकर फेंके हैं। वह नहर सीतापुर व लखीमपुर जिले की सीमा पर बहती है। इस वजह से संदेह जताया जा रहा है कि बालिकाएं शायद लखीमपुर क्षेत्र की निवासी हैं, जिनका अपहरण करने के बाद हत्या कर दी और शव दोनों जिलों के बीच सीमा पर बहने वाली नहर में फेंक दिए गए। जानकारों का कहना है कि हत्यारों की मंशा होगी कि पुलिस सीमा विवाद में उलझी रहेगी और पुलिस का ध्यान हत्यारों की तरफ नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की रात में ही फेंके गए हैं शव
हरगांव थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर में शव फेंके गए हैं, न कि ये शव कहीं से बहकर वहां पर पहुंचे हैं। क्षेत्र के लोगों की मानें तो इस नहर में बीते कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इससे कहीं से बहकर आने की संभावना ही खत्म हो गई। नागरिकों का कहना है कि रविवार की सुबह ही बोरे देखे गए हैं, जबकि इससे पहले नहर में बोरे नजर नहीं आए। ग्रामीणों ने संदेह जताया है कि शनिवार की रात में ही हत्यारों ने सन्नाटा पाकर शवों को वहां फेंका है। जिसके बाद दोनों शव बरामद हो गए हैं।

आसपास के जिलों में भी जा रही छानबीन
नहर में शव बरामद होने के बाद पुलिस के सामने बालिकाओं की शिनाख्त करने की सबसे बड़ी चुनौती है। पुलिस इस संबंध में आसपास के जिलों में संपर्क साध रही है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं आसपास के जिलों में बालिकाओं के गुम होने की कोई सूचना थाने पर पहुंची है या नहीं। पुलिस गुमशुदा बालिकाओं की सूचनाओं की छानबीन कर रही है। पुलिस के अधिकारियों का मानना है कि अगर बालिकाओं को उठाया गया है, तो कहीं न कहीं, किसी न किसी थाने में परिवारीजनों ने गुमशुदगी का मामला जरूर दर्ज कराया होगा। शिनाख्त होने के बाद पुलिस को बहुत से सुराग हाथ लग जाएंगे।

बढ़ाई जाएगी पुलिस की गश्त
जिले में अपराध रोकने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। एसपी ने इसको लेकर सभी थानाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के बाद पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। संदिग्ध लोगों व संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है।


खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
बालिकाओं के शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस मामले में शव कहीं बाहर से लाकर फेंके जाने की बात कही जा रही है। जिसके तहत पुलिस ने जिले सीमावर्ती इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं। टोल से लेकर निजी प्रतिष्ठानों तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि किसी न किसी सीसीटीवी कैमरे में संदिग्धों की फुटेज जरूर कैद हुई होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed