फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गड्ढे में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो बच्चों की मौत, 24 घायल

गड्ढे में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो बच्चों की मौत, 24 घायल

Fri, 24 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
गड्ढे में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो बच्चों की मौत, 24 घायल
रमईडीह (बलरामपुर)। देहात थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गुरुवार को सुदामा भट्ठे के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई तथा 24 अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग बच्चों का मुंडन कराने चाऊरखाता क्षेत्र स्थित समय माता मंदिर जा रहे थे। डीएम, एसपी, विधायक व अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की मदद की।
विज्ञापन

महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के लालबोझी जहानडीह गांव निवासी उमानाथ यादव का परिवार तीन वर्षीय बेटे वंशू का मुंडन संस्कार कराने गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से समय माता मंदिर जा रहा था। सुदामा भट्ठे के पास करीब 11 बजे नेशनल हाईवे पर अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। आसपास के लोगों ने ट्रॉली के नीचे पानी में डूब रहे लोगों को बाहर निकाला। इनमें अधिकांश बच्चे व कुछ महिलाएं थी। सभी घायलों को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने वंशू यादव (3) पुत्र उमानाथ यादव तथा उसकी चचेरी बहन विन्ध्यवासनी (2) पुत्री केदारनाथ यादव को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि इन्हीं चचेरे भाई-बहन का मुंडन होना था। हादसे में लालबोझी निवासी कौशल्या (10), दिनेश (2), कंचन शुक्ला (11), हिमांशु (10), सृष्टि (8), रश्मि (4), मनीष (8), दिव्यांशु (5), वसीर अहमद (40), खुशबू (40), अजय यादव (14), फातिमा (47), ज्योति (4), नेहा (6), नीतू (2) ग्राम जहानडीह निवासी गुड़िया (3), राकेश (6), सुनीता (15), मंजू (2), विशाल (11), ग्राम लौकहवा निवासी इंदू देवी (8), ग्राम दुर्गापुर गैंजहवा निवासी कुसुम देवी (35) व नीतू (2) तथा ग्राम बेला कोड़ी निवासी सुनीता (25) घायल हो गए। इन लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


मददगारों ने तत्काल पहुंचायी राहत
हादसे की सूचना मिलते ही डीएम राकेश मिश्र व एसपी प्रमोद कुमार जिला अस्पताल पहुंचे तथा वहां भर्ती घायलों को हरसंभव इलाज व मदद करने का आश्वासन दिया। इसी बीच अस्पताल में सदर विधायक पल्टूराम, भाजपा महामंत्री अजय सिंह पिंकू, सपा प्रत्याशी इशरत जमाल के प्रतिनिधि इकबाल जावेद, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. पंकज गुप्ता, सपा नेता राकेश यादव व बसपा प्रत्याशी शाबान अली भी अस्पताल पहुंचे। आसपास के मोहल्ले के लोगों ने भी पीड़ितों की हरसंभव मदद की। किसी ने पानी में भीगे बच्चों व महिलाओं को कपड़े की व्यवस्था कराई तो कोई नाश्ता-भोजन तो कोई दवा आदि का इंतजाम करने लगा। एक तरफ लोग घायलों का हालचाल लेने के लिए पहुंच रहे थे तो दूसरी तरफ परिवारीजन रोते-बिलखते हुए लोगों से आपबीती बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से भाग गया चालक
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना क्यों और कैसे हुई, इसकी सटीक जानकारी देने वाला कोई नहीं था। पुलिस व प्रशासनिक अफसर भी हादसे के कारणों पर अपना-अलग-अलग बयान दे रहे थे। कोई कह रहा था कि तेज रफ्तार होने के कारण सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी से ट्रैक्टर चालक सकपका गया और गाड़ी सड़क के नीचे की तरफ मोड़ दी तो कोई कह रहा था कि हाइड्रोलिक दब जाने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गया। थानाध्यक्ष देहात संजय कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। वही हादसे के कारणों की सही जानकारी दे पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed