{"_id":"5963c4b14f1c1b95418b4659","slug":"131499710640-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्टा हत्याकांड के हर पहलू की होगी जांच : मीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्टा हत्याकांड के हर पहलू की होगी जांच : मीना
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्टा हत्याकांड के हर पहलू की होगी जांच : मीना
रायबरेली। नए पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना ने कहा है कि जिले और प्रदेश को दहलाने वाले अप्टा मजरे इटौरा हत्याकांड के हर पहलू की जांच होगी। वारदात में जितने भी आरोपी शामिल होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा, वह चाहे कितना भी पहुंच वाला हो। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय पुलिस का पहला काम होगा।
मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले नए एसपी शिव हरी मीना कार्यभार संभालने के बाद सोमवार को पुलिस कार्यालय स्थित किरण हाल में मीडिया से वार्ता की। उन्होंने कहा कि क्राइम कंट्रोल करने के लिए पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। जिन वारदातों का अब तक खुलासा नहीं हो सका, उसका खुलासा किया जाएगा। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। इसके लिए जिन स्थानों पर अक्सर जाम लगता है, उन्हें चिह्नित कराकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में पांच लोगों की हत्या पर कहा कि यह वारदात बहुत निंदनीय है। इस मामले की वे हर पहलू की जांच कराएंगे। साथ ही एएसपी व सीओ से अब तक की हुई कार्रवाई के बारे में जानेंगे। इसमें जो भी आरोपी शामिल थे, उन सबको बेनकाब करके रासुका समेत अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा। इससे पहले नए एसपी आजमगढ़, मैनपुरी, हापुड़ आदि जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर काम कर चुके हैं। इस मौके पर एएसपी शशिशेखर सिंह भी मौजूद रहे।
सीयूजी फोन न उठाने वाले थानेदार नपेंगे
मीडिया से बातचीत के दौरान नए एसपी के सामने कई थानेदारों के सीयूजी मोबाइल फोन न उठाने का मुद्दा उठाया गया। इस पर नए एसपी ने कहा कि फोन न उठाने वाले थानेदार कुर्सी पर नहीं रह पाएंगे। यदि कोई थानेदार फोन नहीं उठाता है तो उसकी शिकायत स्वयं हमसे करें। आपकी बात सुुनी जाएगी और फोन न उठाने वाले थानेदार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
क्राइम कंट्रोल के होंगे पूरे प्रयास
जिले में बढ़ते क्राइम के सवाल पर नए एसपी ने कहा कि उन्होंने अभी जॉइन किया है। क्राइम कंट्रोल के पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं पर कोई घटना होती होती है तो उसकी सूचना पुलिस के अन्य अधिकारियों या फिर मुझे स्वयं दी जा सकती है। समय से सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई होगी, ताकि छोटी घटना बड़ी घटना की वजह न बन जाए।
एसपी ने वारदात स्थल का किया निरीक्षण
रायबरेली। पदभार संभालने के बाद नवागत एसपी शिव हरी मीना ने अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड की पड़ताल करना शुरू कर दी है। सोमवार शाम वारदात स्थल का बारीकी से जायजा लिया। मृतक रोहित शुक्ला का निर्माणाधीन मकान देखा। मौजूदा प्रधान रामश्री के घर भी गए। वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों से सुरक्षा में किसी तरह की चूक न बरतने के लिए कहा। एसपी ने थानेदार धनंजय सिंह से अब तक इस कांड में हुई विवेचना की प्रगति के बारे में भी जाना। भुसई का पुरवा गांव में ग्रामीणों से बातचीत की। करीब दो घंटे से अधिक समय तक रहने के बाद एसपी वापस लौैट आए। एसपी ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लिया गया है। पूरे प्रकरण को दिखवाया जा रहा है। घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।