{"_id":"5963c4a64f1c1bc2478b462e","slug":"131499710630-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली और दीवार गिरने से तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली और दीवार गिरने से तीन की मौत
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली और दीवार गिरने से तीन की मौत
रायबरेली। रायबरेली और अमेठी जिले में सोमवार को बारिश ने कहर बरपाया। बिजली और दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। बछरावां थाना क्षेत्र में खेत में धान की बेड़न के लिए गया किशोर और मोहनगंज थाना क्षेत्र में खेत की मेड़ बांध रहा किसान की बिजली की चपेट में आने से जान गई। जबकि जगतपुर थाना क्षेत्र में दीवार ढहने से किसान की मौत हो गईं। हादसों की सूचना पर राजस्व कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को सरकारी मदद दिलाने की बात कही है।
बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के ठकुराइनखेड़ा मजरे पस्तौर गांव निवासी अमित (16) पुत्र कालिका प्रसाद यहां रामपाल खेड़ा मजरे बन्नावां गांव अपनेे मौसा मन्नालाल के घर आया था। सुबह धान की रोपाई के लिए बेड़न खेत लेकर गया था। इसी बीच अमित पर बिजली गिर गई। आनन-फानन आसपास मौजूद किसानों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया है।
जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के आशा का पुरवा मजरे बिछियावादी निवासी बुधराम प्रजापति (58) किसानी करता था। सुबह घर की कोठरी में भूसा निकालने गया था। बारिश की वजह से दीवार में सीलन आ गई थी। इसी दौरान दीवार भरभराकर दीवार ढह गई, जिससे बुधराम प्रजापति मलबे में दब गया। उसे मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किसान की मौत से पत्नी रामादेवी और बेटे सुरेंद्र और देशराज में कोहराम मच गया। नायब तहसीलदार रामदेव सिंह और थानेदार लक्ष्मीकांत मिश्रा ने पहुंचकर घटना की जांच की। नायब तहसीलदार का कहना है कि पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाई जाएगी। तिलोई प्रतिनिधि के मुताबिक मोहनगंज थाना क्षेत्र के नयाब मजरे अगौना गांव निवासी राकेश कुमार कोरी (38) किसानी के अलावा शाहमऊ में रेडियो रिपेयरिंग का काम करता था। सुबह खेत की मेड़ बांध रहा था। इसी दौरान बिजली गिरने से राकेश कुमार झुलस गया। आसपास के लोग उसे उठाकर घर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में राकेश की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर एसडीएम तिलोई अशोक कुमार शुक्ला और थानेदार रामराघव सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया।