{"_id":"62becee6c6958d5a0c6bfcda","slug":"13-years-old-died-because-of-current-flow-in-wire-in-dubagga-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आम के बाग में लगे कंटीले तारों की चपेट में आने से 13 साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आम के बाग में लगे कंटीले तारों की चपेट में आने से 13 साल के बच्चे की मौत
Fri, 01 Jul 2022 04:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 01 Jul 2022 04:12 PM IST
सार
आम के बाग में लगे कंटीले तारों में आ रहे करंट की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने उसका शव रखकर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
मृतक नीरज व ग्रामीणों ने लगाया जाम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के दुबग्गा इलाके में आम के बाग में लगे कंटीले तारों में आ रहे करंट की चपेट में आने से एक 13 साल के बच्चे की मौत हो गई जिससे नाराज ग्रामीणों ने दुबग्गा नहर आलमबाग रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
दुबग्गा कोतवाली क्षेत्र के भमरौली गांव में कक्षा 3 का छात्र नीरज उर्फ कल्लू घर से साइकिल लेकर सुबह दुकान जाने के लिए निकला था। रास्ते में ही गांव के बाहर आम की बाग में पका हुआ डाल का आम गिरा पड़ा था जिसको उठाने के लिए नीरज ने कंटीले तारों से निकलने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस दौरान कटीले तार में आ रहे करंट लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन बिजली विभाग को सूचना देने के लिए घंटों फोन करते रहे लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों का फोन नहीं रिसीव हुआ।
विज्ञापन
मृतक के चाचा गणेश कुमार के अनुसार नीरज स्कूल की छुट्टियों के चलते गांव में ही दुकान पर काम करने के लिए जाता था। आज भी रोजाना की तरह सुबह घर से दुकान के लिए निकला था कि रास्ते में एक बाग में पका हुआ आम पड़ा था। जिसको देखकर उठाने के लिए नीरज कंटीले तारों को पार करने का प्रयास करने लगा और इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया।
नाराज परिजनों ने बिजली विभाग के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दुबग्गा आलमबाग नहर रोड जाने वाले मार्ग पर भूहर रेलवे ओवर ब्रिज के पास शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने की वजह से कई घंटे एंबुलेंस भी फंसी रहीं। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर निकलवाया।