{"_id":"5fbdeac98ebc3e9bb54314df","slug":"13-new-vehicles-will-be-added-in-cm-yogi-s-fleet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की फ्लीट में शामिल होंगी 13 नई गाडियां, राजभवन की खटारा एंबेसडर की जगह लेगी ऑडी प्रीमियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की फ्लीट में शामिल होंगी 13 नई गाडियां, राजभवन की खटारा एंबेसडर की जगह लेगी ऑडी प्रीमियम
Wed, 25 Nov 2020 10:55 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर उनकी फ्लीट में शामिल पुराने वाहनों के स्थान पर आठ नई स्कार्पियो और 5 आयशर वाहन शामिल किए जाएंगे। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
इस वाहनों को खरीदने में 2 करोड़ 36 लाख 69 हजार रुपये खर्च होंगे। 8 स्कार्पियो 15.40 लाख रुपये और 4 आयशर वाहन 23.63 लाख रुपये की दर से खरीदे जाएंगे। जबकि अन्य एक आयशर वाहन की कीमत 18.97 लाख रुपये होगी।
विज्ञापन
राजभवन में खटारा हो चुकी अंबेसडर कार की जगह लेगी ऑडी प्रीमियम
राजभवन में खटारा हो चुकी अंबेसडर कार की जगह अब ऑडी प्रीमियम लेगी। अंबेसडर कार मार्च 2010 में 4.80 लाख रुपये में खरीदी गई थी। यह गाड़ी लगभग डेढ़ लाख किमी चल चुकी है और सात साल में इसकी मरम्मत में 5.33 लाख रुपये खर्च हुआ।
विज्ञापन
अब इस गाड़ी को कंडम घोषित कर 48 हजार रुपये में नीलाम कर दिया गया। इसकी जगह पर 45 लाख रुपये की नई ऑडी प्रीमियम कार खरीदी जाएगी। कैबिनेट ने इसके प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है।