फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   13 departments will work to stop expansion of Dengue and Maleria.

संचारी रोग अभियान का शुभारंभ: डिप्टी सीएम बोले- डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए मिलकर काम करेंगे 13 विभाग

Tue, 01 Oct 2024 01:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 01 Oct 2024 01:27 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संचारी रोग अभियान का शुभारंभ किया है। इसके तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जायेंगे। इस दौरान फागिंग व एंटीलार्वा का नियमित छिड़काव किया जाएगा।

विज्ञापन
13 departments will work to stop expansion of Dengue and Maleria.
डिटी सीएम ने किया अभियान का शुभारंभ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरुकता जरूरी है। सरकार लगातार संचारी रोगों के खात्मे की दिशा में प्रयास कर रही है। साल में अलग-अलग माह में अभियान चलाया जा रहा है। आज से संचारी रोगों को खत्म करने के लिए टीमें घर-घर जाएंगी। यह अभियान पूरे माह चलेगा। यह कहना है डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। मंगलवार को राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित सीएचसी में संचारी रोग अभियान के शुभारंभ के अवसर पर डिप्टी सीएम ने कहा कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार समेत दूसरे संचारी रोगों को खत्म करने में पार्षद, सोशल वर्कर व स्थानीय लोगों की अहम भूमिका है। सरकार स्वास्थ्य, नगर निगम, ग्राम विकास, एलडीए, मलेरिया, आवास विकास समेत 13 विभागों के समन्वय से अभियान को सफल बनाने की कवायद कर रही है। इसमें काफी हद तक कामयाबी भी मिली है।

विज्ञापन


घर के आसपास पानी न जमा होने दें 
डिप्टी सीएम ने लोगों से अपील की है कि घर के भीतर व बाहर पानी न जमा होने दें। खाली प्लाट आदि में साफ-सफाई रखें। गंदगी न जमा होने दें। कूलर, गमले, टायर आदि में पानी न भरें। इससे काफी हद तक मच्छरों की पैदावार को रोक सकते हैं। घर के आसपास जमा पानी में जला मोबिल ऑयल या मिट्टी का तेल डाल दें।
विज्ञापन


फागिंग होगी, एंटीलार्वा का छिड़काव भी
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार फागिंग होगी। एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। सफाई अभियान चलाया जाएगा ताकि संचारी रोगों से लोगों को बचाया जा सके। स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर जांच करेंगे। घरों में पनपे लार्वा को खत्म करने में मदद करेंगे। डेंगू-मलेरिया का मरीज मिलने पर घर के बाकी सदस्य व उसके आसपास के लोगों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनशील इलाकों पर फोकस
डिप्टी सीएम ने कहा डेंगू, मलेरिया व दूसरे संचारी रोगों के लिए संवेदनशील इलाकों को चिन्हित किया जाये। इन इलाकों में फागिंग, एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाये। साफ-सफाई कराई जाये। लोगों को रोगों से बचाव के प्रति जागरुक किया जाये। बुखार आदि के मरीज मिलने पर कैंप लगाकर जांच कराई जाये।


बुखार को न करें नजरअंदाज
बुखार को नजरअंदाज न करें। तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। डिप्टी सीएम ने कहा कि लखनऊ में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सामु़दायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन हो रहा है। डॉक्टर की सलाह, जांच और मुफ्त दवा वितरित की जा रही है। इलाज में लापरवाही न बरतें। समय पर जांच व इलाज से बीमारी पूरी तरह से काबू में आ सकती है। डेंगू मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त बेड हैं। कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीरज बोरा, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा, सचिव रंजन कुमार, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. ब्रजेश राठौर, परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, निदेशक संचारी रोग डॉ. आरपीएस सुमन, कार्यक्रम संचालक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल, सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोमनाथ सिंह व पार्षद डॉ. स्वदेश सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed