{"_id":"5c51bb4ebdec22736f4a7799","slug":"13-councillors-join-bjp-in-amethi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में कांग्रेस को तगड़ा झटका, 13 सभासद हुए भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में कांग्रेस को तगड़ा झटका, 13 सभासद हुए भाजपाई
Wed, 30 Jan 2019 08:27 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 30 Jan 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के गढ़ अमेठी में कांग्रेस को झटका लगा है। नगर पालिका जायस के 13 सभासद बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। अमेठी जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने इन सभी निर्दलीय सभासदों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा नफरत की राजनीति करती है।
विज्ञापन
अमेठी जिले के जायस कस्बे के कंचाना मोहल्ले में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी व प्रियंका वॉड्रा मौसम का मजा लेने यहां आते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनीति में फेल हो गए हैं। इसलिए अपने परिवार के आखिरी सदस्य को मैदान में उतार दिया है। मोदी जी ने जनता का पैसा जनता तक पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में 16 राज्यों में भाजपा की सरकार है। 50 करोड़ लोगों को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा देने का काम मोदी जी ने किया है। केंद्र और प्रदेश सरकार तेजी से अमेठी का विकास कार्य करा रही है। नगर के अंदर सिर्फ पात्र लोगों को ही प्रधानमंत्री आवास मिलेगा। अगर अपात्र को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिला तो उनसे पैसा वापस करवाया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान ये रहे मौजूद
अमेठी क्षेत्र के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा।
- फोटो : amar ujala
समारोह में जायस नगर पालिका के 13 सभासदों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। ये ही वह सभासद हैं, जो आए दिन बोर्ड की बैठक में हंगामा करते थे। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर, अनिल त्रिपाठी, प्रकाश मिश्रा, नीरज सिंह, जाहिद अहमद, भाजपा नगर अध्यक्ष मनजीत सोनकर मौजूद रहे।
इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता
सभासद शब्बीर अहमद, अशोक सोनकर, निजामुद्दीन, आसिफ अंसारी, विनय पासी, बंसीलाल सोनकर, मोहर्रम अली, मो. सफीक, मो. रईश, सैय्यद सादिक मेहंदी, मो. अहमद, रफीक अंसारी, संदीप सोनकर भाजपा में शामिल हुए।
इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता
सभासद शब्बीर अहमद, अशोक सोनकर, निजामुद्दीन, आसिफ अंसारी, विनय पासी, बंसीलाल सोनकर, मोहर्रम अली, मो. सफीक, मो. रईश, सैय्यद सादिक मेहंदी, मो. अहमद, रफीक अंसारी, संदीप सोनकर भाजपा में शामिल हुए।