{"_id":"5ae6d27d4f1c1b5f098b749f","slug":"128-posts-created-for-cyber-police-stations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम से निपटने के लिए 128 पुलिसकर्मियों का होगा चयन, ऐसे काम करेगा सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर क्राइम से निपटने के लिए 128 पुलिसकर्मियों का होगा चयन, ऐसे काम करेगा सिस्टम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
cyber crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने एसटीएफ के अधीन संचालित दो साइबर थानों के लिए 128 पदों का सृजन कर दिया है। एक पुलिस अधीक्षक, एक अपर पुलिस अधीक्षक की देखरेख में यह पूरा सिस्टम काम करेगा। एडीजी या आईजी स्तर के एक अधिकारी साइबर क्राइम के मामलों की निगरानी करेंगे। हालांकि प्रमुख सचिव गृह का कहना है कि इस बारे में उन्हें अभी कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।
प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि डीजीपी मुख्यालय ने इन थानों के लिए 177 पदों का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इसमें संशोधन करते हुए 128 पदों की स्वीकृति दे दी है। इनमें लखनऊ व नोएडा में दोनों थानों के लिए एसपी, एएसपी और डीएसपी के एक-एक पद, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल के 10-10 पद और अभियोजन अधिकारी के 4 पद शामिल हैं।
इंस्पेक्टर के समकक्ष चार और हेड कांस्टेबल पद के समकक्ष आठ आईटी एक्सपर्ट भी रखे जाएंगे। आईटी एक्सपर्ट आउट सोर्सिंग से रखे जाएंगे। इसके अलावा सिपाही के 64, चालक के सात और चतुर्थ श्रेणी के 8 पद सृजित किए गए हैं।

माफिया से निपटने के लिए 135 कमांडो का विशेष दस्ता
प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि संगठित आपराधिक गिरोहों, माफिया तत्वों के खिलाफ एसटीएफ अभियान चलाती है। इसके लिए विशेष प्रशिक्षित कमांडो की जरूरत होती है। इसके लिए 135 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें एक दलनायक, तीन प्लाटून कमांडर, हेड कांस्टेबल पीएसी 22 और कांस्टेबल पीएसी के 97 पद शामिल हैं। आरक्षी चालक का एक पद और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 11 पद सृजित किए गए हैं।