फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12.50 lakh rupees stolen from the house by threatening the student

Lucknow News: छात्र को धमकाकर घर से चोरी कराए 12.50 लाख रुपये ऐंठे

Wed, 09 Apr 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 09 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
12.50 lakh rupees stolen from the house by threatening the student
छात्र को धमकाकर घर से चोरी कराए 12.50 लाख रुपये ऐंठे
लखनऊ। कृष्णानगर में रहने वाले आठवीं के छात्र को उसके साथियों ने धमकाते हुए घर से 12.50 लाख चोरी कराकर ऐंठ लिए। मामले की जानकारी पर छात्र के प्रॉपर्टी डीलर पिता ने मंगलवार को छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी बालिग है या नाबालिग, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर पीके सिंह के अनुसार छात्र के पिता ने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री के लिए 12.50 लाख रुपये अलमारी में रखे थे। मंगलवार को रजिस्ट्री के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी तो रकम नहीं मिली। बेटे से बात की तो उसने आपबीती बताई। छात्र के पिता ने बताया कि बेटे के सहपाठी व उसके भाई ने मारपीट कर उनके बेटे को धमकाया और घर से रुपये चोरी करने के लिए कहा। डरे-सहमे उनके बेटे ने अलमारी से पहली बार में एक लाख और दूसरी बार में डेढ़ लाख रुपये चोरी कर आरोपियों को दे दिए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर बेटे के एक अन्य सहपाठी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल किया। दस लाख रुपयों की मांग की। धमकाया कि रुपये लाकर नहीं दिए तो चोरी वाली बात उसके परिजनों को बता देंगे। विरोध पर उसके साथ मारपीट की। डर के चलते बेटे ने 10 लाख रुपये चोरी कर आरोपियों को दे दिए। रकम लेने आरोपी कार से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed