फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   लोहे की बाड़ में फंसकर दो वनरोजों की मौत

लोहे की बाड़ में फंसकर दो वनरोजों की मौत

Sun, 03 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
लोहे की बाड़ में फंसकर दो वनरोजों की मौत
जहांगीराबाद (सीतापुर)। प्रशासन की लापरवाही से एक बार फिर दो वनरोजों की जान चली गई। दोनों वनरोज की मौत ब्लेडयुक्त लोहे की बाड़ में फंसकर हुई। ग्रामीणों ने उसकी सूचना दी। इसके बावजूद न तो वन विभाग की टीम पहुंची और न ही पुलिस। ऐसे में एक मृत वनरोज गायब कर दिया गया, जबकि दूसरे का शव खेत में मिला।
विज्ञापन

सदरपुर थाना इलाके की ग्राम पंचायत पूंजीखेरा के मजरा चमारनपुरवा के आसपास खेतों में धारदार ब्लेडनुमा लोहे की बाड़ लगी हैं। दो वनरोज ब्लेडनुमा लोहे की बाड़ में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी कट जाने से उनमें से एक की चमारनपुरवा निवासी बनवारी के खेत में मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल वनरोज पूंजीखेरा के रामजी के खेत में गिरकर तड़प रहा था। रात में ही सदरपुर थाना पुलिस को सूचना के बाद भी सुबह तक मौके पर न तो पुलिस पहुंची और न ही वन विभाग का कोई कर्मचारी। देर रात घायल दूसरे वनरोज ने तड़प कर गन्ने के खेत में दम तोड़ दिया। सुबह वह मृत पाया गया। यही नहीं गांव के समीप ही खेत में मृत पड़े वनरोज को अराजक तत्वों ने अंधेरा होते ही मौके से गायब कर दिया। ग्रामीणों को रात में इस बात का पता चलते ही आक्रोश फूट पड़ा। थाना पुलिस को सूचना दी गई, परंतु पुलिस ने वहां जाना मुनासिब नहीं समझा। ग्रामीणों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल वनरोज को गांव के लोगों ने दवाई दी तथा पानी भी पिलाया था, लेकिन उसे बचा न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed