फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नैमिष का विकास सरकार की जिम्मेदारी : राम नाईक

नैमिष का विकास सरकार की जिम्मेदारी : राम नाईक

Thu, 07 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
नैमिष का विकास सरकार की जिम्मेदारी : राम नाईक
दो दिवसीय ‘नैमिषेय शंखनाद’ का राज्यपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
विज्ञापन

नैमिषारण्य (सीतापुर)। नैमिषारण्य की जनता बहुत ही समझदार व विकास परक सोच रखने वाली है। उसने इस पावन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पूरी तरह से सरकार को सौंप दिया है। सांसद, विधायक व पालिकाध्यक्ष सभी सरकार के हैं।

अब केंद्र व राज्य सरकार की जिम्मेदारी बनती है, कि वह भी नैमिषारण्य की जनता के साथ न्याय करते हुए इस धर्मनगरी को विश्व पटल पर पहुंचाने के हर संभव प्रयास करे। यह बातें गुरुवार को राज्यपाल राम नाईक ने नैमिषारण्य में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि ‘नैमिषेय शंखनाद’ कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इसके बाद प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी की ओर से एक साल के अंदर 90 करोड़ रुपये की लागत से नैमिष को चमकाने के एलान पर राज्यपाल बोले कि पर्यटन के क्षेत्र में नैमिषारण्य को उचित स्थान मिले, सरकार यह प्रयास कर भी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन एक वर्ष के बाद पर्यटन मंत्री के साथ आकर स्वयं देखूंगा कि कितना विकास हुआ और किस स्तर की यात्री सुविधाएं जुटाई गई हैं। राज्यपाल ने कहा कि नैमिष में उनका चौथी बार आगमन हुआ है। यहां आकर मुझे एक अलौकिक आनंद की अनुभूति होती है। यहां की संस्कृति देखकर बहुत खुशी होती है।

उन्होंने अपने चित्रकला के कुछ अनुभवों की भी चर्चा की और चित्रकला व योग से होने वाले फायदे के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि विश्व विख्यात तीर्थ नैमिषारण्य में नैमिषेय शंखनाद का आयोजन करने एवं भारतीय सांस्कृतिक चेतना को फिर जगाने के लिए मैं संस्कार भारती के संस्थापक बाबा योगेंद्र सिंह को पूरे प्रदेश वासियों की ओर से बधाई देता हूं।

पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि नैमिषारण्य और मिश्रिख के विकास के लिए 90 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। जल्द ही विकास कार्य आरंभ कर दिए जाएंगे। एक साल में यहां काम दिखाई देने लगेगा।

नैमिष के महात्म्य व यहां की संस्कृति पर प्रकाश डालते हुये उन्होंने कहा कि इस पवित्र भूमि में जहां पुराणों की रचना हुई स्वयं भगवान श्रीराम यहां आए एवं मां ललिता शक्ति पीठ के रूप में विराज रही हैं। यहां जो भी संकल्प लिये जाएंगे वो निश्चित ही लोक कल्याण के लिए ही होंगे।

उन्होंने कहा कि संगीत के क्षेत्र में भी फ्यूजन हो इससे कोई परहेज नही लेकिन प्रधानता भारतीय संगीत पद्धति को देनी चाहिए। इससे पहले परंपरानुसार राष्ट्रगान के साथ शुभारंभ व आनंदी देवी विद्यालय सीतापुर के बच्चों द्वारा वंदेमातरम गीत से कार्यक्रम का समापन किया गया।


इस मौके पर मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, शशांक त्रिवेदी, महेंद्र यादव, सुरेश राही, पालिकाध्यक्ष सरला देवी, पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed