फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   घर से निडर होकर निकलें छात्राएं

घर से निडर होकर निकलें छात्राएं

Fri, 08 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
घर से निडर होकर निकलें छात्राएं
गोंडा। निकाय चुनाव की अधिसूचना लागू होने के एक माह पहले ही अमर उजाला फाउंडेशन ने पुलिस की पाठशाला अभियान का शुभारंभ किया था। उसी अभियान को प्रदेश की सरकार ने गंभीरता से लिया और जिले ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में पुलिस के अधिकारी व कर्मी महिला सुरक्षा को लेकर संजीदा हो गए हैं। इसी अभियान को गति देते हुए देवीपाटन मंडल के उपमहानिरीक्षक अनिल कुमार राय व पुलिस अधीक्षक उमेश सिंह ने गुरुवार को मनकापुर में पाठशाला लगाई। इसके अलावा करनैलगंज व वजीरगंज सहित अन्य थाना क्षेत्रों में चौपाल लगाई गई।
विज्ञापन

मनकापुर के गायत्रीनगर स्थित आरपी आदर्श इंटर कॉलेज में नारी सशक्तिकरण सप्ताह के तहत पुलिस उपमहानिरीक्षक व पुलिस कप्तान ने बेटियों को उनके अधिकारों की रक्षा करने वाले कानूनों की जानकारी दी। कहा कि अब वह समय आ गया है कि पुरुष प्रधान देश में नारी और पुरुष कंधे से कंधा मिलाकर साथ-साथ चल रहे हैं। डीआईजी ने बेटियों को आश्वस्त किया कि वह निडर होकर घर से निकलें। किसी से डरने की जरूरत नहीं है, पुलिस हर पल उनके साथ है। सरकार ने नारी सशक्तिकरण को लेकर शहर से गांव तक छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा व कानून की जानकारी देने के लिए चार से 10 दिसंबर तक महिला सुरक्षा सप्ताह मनाने की पहल की है। एसपी उमेश कुमार सिंह ने छात्राओं को बताया कि धन के रूप में लक्ष्मी, शक्ति के रूप में दुर्गा, ज्ञान के रूप में सरस्वती मानी जाती हैं जो एक नारी के रूप में विद्यमान हैं। इसलिए नारी के कई रूप हैं, यह हर व्यक्ति को समझना चाहिए। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा सुरक्षा के लिए तमाम हेल्प लाइन चलाई गई हैं। उन्होंने छात्राओं को वीमेन पावर लाइन की 1090 सेवा, डायल 100, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 व जीवन ज्योति 181 नंबरों की विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय की छात्रा प्रिया पांडेय, सृष्टि शुक्ला, नेहा सिंह, नंदिनी तिवारी ने सरस्वती गीत व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वृजराज माली ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा प्रधानचार्य डॉ. एसके सिंह ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं, वजीरगंज में सुरक्षित और सशक्त हो नारी, ये है हम सबकी जिम्मेदारी के गगनभेदी नारों के साथ आधी आबादी ने गुरुवार को अपनी आवाज बुलंद की। रैली के माध्यम से दयानंद आर्य वैदिक इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कस्बे में घूमकर नारी सुरक्षा का संदेश दिया। रैली का आयोजन थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed