{"_id":"59b02dbd4f1c1bec7f8b46c2","slug":"121504718269-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किलो चरस के साथ तस्कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन किलो चरस के साथ तस्कर दबोचा
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी रुपईडीहा 42वीं वाहिनी के जवानों ने बुधवार को रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया। तस्कर के पास से 2.9 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। बरामद चरस को सीज कर कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया है। चरस की कीमत 43 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा एसएसबी 42वीं वाहिनी के बॉर्डर आउट पोस्ट इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार को जवान सीमा पर चेकिंग कर रहे थे। तभी सुबह सात बजे के आसपास नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे युवक को रोका गया तो वह केवलपुर रेल क्रॉसिंग की ओर भागने लगा। इस पर उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े एक युवक के बैग की तलाशी ली गई तो उसके पास से दो किलो 900 ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि चरस की खेप उसे रुपईडीहा कस्बे के पेट्रोल पंप पर अज्ञात व्यक्ति को देना था। इसके लिए उसे दो हजार रुपये मिलते। चरस को सीज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया है। उसने अपना नाम गोमन सिंह ठकुरी पुत्र वर्मा सिंह ठकुरी निवासी यतिकोली वार्ड नंबर आठ जिला सुर्खेत नेपाल बताया। एसएसबी के मुताबिक बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 43 लाख रुपये बतायी जा रही है।