फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1200 feet Tiranga yatra in Lucknow.

1200 फीट तिरंगा यात्रा ने जगाई देशभक्ति की अलख, यूपी के मंत्री बोले- आजादी के बाद पहली बार देखा ऐसा भव्य नजारा

Sat, 13 Aug 2022 05:46 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 13 Aug 2022 05:46 PM IST
सार

अमर उजाला और सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा ने लोगों में जोश व देशभक्ति का उत्साह भरा। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ऊर्जा और नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा भी इसमें शामिल हुए।

विज्ञापन
1200 feet Tiranga yatra in Lucknow.
तिरंगा यात्रा का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देशभक्ति से ओतप्रोत गीत..., हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय का उद्घोष करते छात्र...जोश व उत्साह से लवरेज माहौल। यह नाजारा था स्वतंत्रता के गौरवशाली 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से शनिवार सुबह निकाली गई तिरंगा यात्रा का। जिसमें सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी के छात्रों ने 1200 फीट तिरंगा के साथ यात्रा निकाली।

विज्ञापन


तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित उपमुख्यमंत्री डॉ. केशव प्रसाद मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर किया। विशिष्ट अतिथि ऊर्जा व नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने उपस्थित सभी का हौंसला बढ़ाया। तिरंगा यात्रा बंगला बाजार चौराहे से शुरू हुई और बंगला बाजार से होते हुए एल्डिको 1 स्थित पॉयनियर मोंटेसरी स्कूल में जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


करीब तीन किलोमीटर की इस यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ आम लोगों की भीड़ जुट गई। भव्य तिरंगा यात्रा को देख हर किसी के दिल में देशभक्ति का जोश व उल्लास उमड़ पड़ा। आम लोग भी भारत माता की जय का उद्घोष करने लगे। तिरंगा यात्रा में सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी के संस्थापक शिशिर दीक्षित और उनकी टीम भी जोशो-खरोश के साथ शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत का भविष्य आगे बढ़ रहा है
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर अमर उजाला व सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी के माध्यम से 1200 फुट का राष्ट्रीय तिरंगा लेकर भारत का भविष्य आगे बढ़ रहा है। यही भारत को आगे बढ़ाने वाला है। पूरा देश इस महोत्सव में समरस हो गया है। उन्होंने कहा कि इस उपलक्ष्य में हम वीर बलिदानियों को नमन करते हैं। हम संकल्प लेते हैं कि आजादी की हर कीमत पर रक्षा करते हुए आगे बढ़ेंगे। प्रदेश की तरफ से और प्रदेश की जनता की तरफ से मैं सभी का धन्यवाद करता हूं जो इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी को अमृत महोत्सव की बधाई देता हूं।


आजादी के बाद पहली बार दिखा ऐसा भव्य नजारा
ऊर्जा और नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम में जितने भी लोग शामिल हुए हैं उनका मैं स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि तरंगे को ऊंचा रखना, मान शान बढ़ाना और हर घर में तिरंगा फहराना हम सभी का कर्तव्य है। यह सौभाग्य की बात है कि हम सभी आजादी के अमृत महोत्सव के साक्षी बन रहे हैं। पूरा देश इस समय राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत है, देश झंडामय हो गया है। 1200 फीट का तिरंगा लेकर परेड करने वाले बच्चों को धन्यवाद और बधाई देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed