{"_id":"5b6435e24f1c1b923e8b4e8a","slug":"12-thousand-posts-of-teachers-to-be-filled-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायता प्राप्त विद्यालयों में जल्द भरे जाएंगे 12 हजार शिक्षकों के पद: उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायता प्राप्त विद्यालयों में जल्द भरे जाएंगे 12 हजार शिक्षकों के पद: उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 03 Aug 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पद जल्द भरे जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग से जल्द 12 हजार पद भरे जाएंगे, दिसम्बर से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार ने सरकारी स्कूलों के लिए दस हजार से अधिक एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, सितम्बर अक्टूबर तक पद भर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार के 5 साल में सिर्फ 48 विद्यालय खुले थे लेकिन योगी सरकार ने एक साल में 205 विद्यालय खोले हैं।
उन्होंने कहा कि अगले वर्ष 16 दिनों में बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सत्र में 13 संस्कृत स्कूलों को मान्यता दी गई है। उनमें 198 विषयों की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन