फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 thousand post of trainee teachers fill soon

प्रशिक्षु शिक्षकों के जल्द भरे जाएंगे 12 हजार पद

Wed, 04 Nov 2015 10:54 AM IST
Updated Wed, 04 Nov 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
12 thousand post of trainee teachers fill soon

प्राइमरी स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षकों के रिक्त करीब 12,301 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। इन पदों के लिए यदि नियुक्ति पद जारी कर दिए गए हैं, तो पात्रों को जल्द जॉइनिंग करा दिया जाएगा।

विज्ञापन


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों से जिलेवार भरे और खाली पदों का ब्यौरा मांगा है।

इसके बाद भी समय से सूचना न देने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने टीईटी अंक पर ही भर्ती करने का आदेश दिया। इसमें सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 105 और आरक्षित वर्ग को 97 अंक पर पात्र माना गया।

ये सभी बन सकेंगे प्रशिक्षु शिक्षक

12 thousand post of trainee teachers fill soon

आरक्षित वर्ग के लिए बाद में 90 अंक कर दिया गया।
इसके आधार पर अब तक करीब 60,524 शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है। बेसिक शिक्षा निदेशालय से मिली सूचना के मुताबिक इसके अलावा अभी 12,301 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि प्रशिक्षु शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए। इसके लिए 70 फीसदी अंक वाले पात्र होंगे।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश भले ही राज्य सरकार को अभी नहीं मिला है, लेकिन उनसे रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में जुट गई है। एससीईआरटी खाली पदों का ब्यौरा जुटाने में लग गया है। इसके आधार पर ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed