फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 Students of lucknow university got campus placement

लविवि के १२ छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट

Fri, 26 Feb 2021 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
12 Students of lucknow university got campus placement
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 12 छात्रों का अंतिम रूप से चयन हुआ। प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के तीन छात्रों का ट्रेनी सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर चयन हुआ। इन्हें 3.7 लाख प्रति वर्ष का पैकेज ऑफर हुआ है। साथ ही कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के सात छात्रों और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के दो छात्रों का चयन सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रोफेशनल ट्रेनी पद पर हुआ। इन्हें तीन लाख प्रतिवर्ष का पैकेज मिलेगा। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक इंजीनियरिंग संकाय के 101 छात्रों का चयन विभिन्न मल्टी नेशनल कंपनियों में हो चुका है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय व इंजीनियरिंग संकाय के इंचार्ज प्रो. आरएस गुप्ता ने भी सभी चयनित छात्रों एवं इंजीनियरिंग संकाय के प्लेसमेंट सेल की टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रैक्टिकल परीक्षा छह मार्च से
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग की ओर से एमए-एमएससी का प्रैक्टिकल ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव पांडेय के अनुसार 06 और 15 मार्च को सुबह 11 बजे से प्रैक्टिकल का आयोजन किया जाएगा। इसकी विस्तृत जानकारी विद्यार्थी विभाग से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed