{"_id":"6220585bbaf8a11a2535a9d1","slug":"12-private-medical-college-recognition-canceled-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश के 12 निजी आयुर्वेदिक कॉलेजों की मान्यता रद्द, 880 सीटें बीएएमएस की हुईं कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश के 12 निजी आयुर्वेदिक कॉलेजों की मान्यता रद्द, 880 सीटें बीएएमएस की हुईं कम
Thu, 03 Mar 2022 11:26 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:26 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश में 12 निजी आयुर्वेदिक कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी गई है। इससे प्रदेश में बीएएमएस की 880 सीटें कम हो गई हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 12 निजी आयुर्वेदिक कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी गई है। इससे प्रदेश में बीएएमएस की 880 सीटें कम हो गई हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सा परिषद की जांच में 27 आयुर्वेदिक कॉलेज मानक के अनुरूप नहीं पाए गए हैं। इनमें से 12 यूपी के हैं, जिनकी मान्यता रद्द करते हुए सभी मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में आठ सरकारी कॉलेजों में बीएएमएस की 60-60 सीटें हैं। जबकि 57 निजी कॉलेजों में लगभग 5000 सीटें हैं। आयुर्वेद विभाग के निदेशक प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि जिन कॉलेजों की मान्यता रद्द की गई हैं, उन्हें दाखिले के लिए बृहस्पतिवार से होने वाली काउंसिलिंग से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
इन कॉलेजों की मान्यता रद्द
मिर्जापुर का अपेक्स, बिजनौर का भगवंत, हाथरस का प्रेम रघु, बलिया का शांति, अलीगढ़ का जेडी, आगरा का केवी व एमडी, फर्रुखाबाद का डॉ. अनार सिंह, अलीगढ़ का शहीद नरेंद्र, गाजीपुर का एसएनएसके, वाराणसी का श्रीकृष्ण और शिकोहाबाद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज।