फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 officers to go mid career training programme.

यूपी: 47 की जगह 12 अफसर ही जाएंगे ट्रेनिंग पर, सात जिलों के डीएम ही कार्यमुक्त

Mon, 10 Apr 2017 07:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Apr 2017 07:04 AM IST
विज्ञापन
 12 officers to go mid career training programme.

यूपी के जिन 47 आईएएस अधिकारियों को मिड कॅरिअर ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए नामित किया गया था, उनमें 12 को ही कार्यमुक्त किया गया है। इनमें सात जिलों के ही डीएम शामिल हैं। नए अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर अभी किसी तरह के संकेत नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय ने आईएएस अधिकारियों के लिए 10 अप्रैल से पांच मई तक मिड कॅरिअर ट्रेनिंग प्रोग्राम तय किया है। यह प्रोग्राम लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय अकादमी मसूरी उत्तराखंड में आयोजित हो रहा है।
विज्ञापन


इस ट्रेनिंग के लिए सूबे के 47 आईएएस अधिकारियों को नामित किया गया था। इनमें 29 जिलों में तैनात डीएम शामिल थे। लेकिन शासन ने 47 में से 12 अधिकारियों को ही कार्यमुक्त किया है। इनमें सात जिलों के ही डीएम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी अपने जिले के सीडीओ या एडीएम को प्रभार सौंप कर प्रशिक्षण पर चले गए हैं। इन अफसरों की वापसी तक नए जिलाधिकारियों की तैनाती नहीं हुई तो ये ट्रेनिंग से वापस आकर फिर कार्यभार संभाल सकेंगे।

ये अफसर गए प्रशिक्षण पर

 12 officers to go mid career training programme.

अधिकारी का नाम--पद नाम
राजशेखर--डीएम रामपुर
कौशलराज शर्मा--डीएम कानपुर नगर
जुहेर बिन सगीर--डीएम मुरादाबाद

सुहास एल. वाई.--डीएम आजमगढ़
आदर्श सिंह--डीएम प्रतापगढ़
सरोज कुमार--डीएम बांदा
पवन कुमार--डीएम बदायूं

प्रांजल यादव--विशेष सचिव स्टांप रजिस्ट्रेशन
सत्येंद्र कुमार सिंह--विशेष सचिव कारागार प्रशासन

नवीन कुमार जीएस.--विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स
दिग्विजय सिंह--विशेष सचिव श्रम
बाल कृष्ण त्रिपाठी--विशेष सचिव खाद्य एवं रसद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed