फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 non stop ac buses will run from lucknow to delhi

ट्रेन में सीटें हैं फुल तो मत होइए परेशान, ये एसी बसें आपका सफर करेंगी आसान

Thu, 12 Apr 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Apr 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
12 non stop ac buses will run from lucknow to delhi
डेमो
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम 13 अप्रैल से लखनऊ के चारबाग और दिल्ली के आनंद विहार के बीच 12 नॉन स्टाप एसी बस का संचालन करने जा रहा है। वही बसें लखनऊ और आगरा के बीच चलेगी। इन बसों का संचालन आगरा एक्सप्रेस-वे से होगा।
विज्ञापन


जो यात्री स्कैनिया, वॉल्वो एवं जनरथ एसी बस से दिल्ली के लिए चलेंगे वह उतने समय में ही दिल्ली पहुंचेंगे जितना कि समय गोमती एक्सप्रेस, स्वर्ण शताब्दी, लखनऊ मेल और एसी स्पेशल ट्रेनें लेती हैं।
विज्ञापन


इससे लखनऊ एवं दिल्ली के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों का सफर सुगम होगा। प्रबंध निदेशक पी. गुरु प्रसाद के मुताबिक परिवहन विभाग ने परिवहन निगम को आगरा एक्सप्रेस वे पर बस संचालन करने के लिए लखनऊ परिक्षेत्र को 15 परमिट जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नये 15 परमिट पर 12 बसें दिल्ली एवं 3 आगरा के बीच नॉन स्टाप चलेंगी जो साढ़े सात से आठ घंटे में सफर को पूरा करेंगी। खासियत यह कि लखनऊ एवं दिल्ली से एक ही समय पर दोनो तरफ से नॉन स्टाप बसों को चलाया जाएगा। 

लखनऊ-आगरा के बीच चार बसें

12 non stop ac buses will run from lucknow to delhi
डेमो - फोटो : demo pic
लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि परिवहन निगम ने लखनऊ एवं दिल्ली के बीच जिन 14 नॉन स्टाप एसी बसों का संचालन करने की तैयारी की उससे ट्रेन में सीट न पाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

यानी इन बसों का संचालन सुबह गोमती एक्सप्रेस, दोपहर शताब्दी एवं रात को लखनऊ मेल एवं एसी स्पेशल ट्रेन के समय के आसपास होगा। जिन यात्रियों को इन ट्रेन में सीट नहीं मिलेगी उनके लिए बस हाजिर होगी। 

परिवहन निगम ने लखनऊ और आगरा के बीच चार एसी बसों का 13 अप्रैल से संचालन करने जा रहा है। इनमें सुबह 11 बजे चारबाग एवं आगरा से दो स्कैनिया एवं वॉल्वो बसें चलेगी। जनरथ लखनऊ से शाम को 6:00 बजे चलकर रात को 11 बजे आगरा पहुंचेगी।

जो दूसरे दिन सुबह 7 बजे लखनऊ के लिए चलकर दोपहर 12 बजे चारबाग आएगी परिवहन निगम ने आगरा एक्सप्रेस वे पर दिल्ली के लिए सुबह पांच से रात 12 बजे के बीच हर आधा घंटे पर एसी बस संचालित करने की योजना को तैयार किया है।

अजमेर के लिए वाया आगरा चलेगी स्कैनिया

12 non stop ac buses will run from lucknow to delhi
इस योजना में पूर्वांचल की बसों को भी शामिल किया गया है। इन बसों का संचालन परिवहन विभाग के द्वारा नये परमिट मिलने के बाद हो सकेगा। इस बसों का संचालन करने के लिए बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया है।  

लखनऊ से रात 10 बजे अजमेर के लिए वाया आगरा होते हुए स्कैनिया की सुविधा मिलेगी। यह बस कुबेरपुर, आगरा, जयपुर होते हुए कुल 732 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सवेरे सात बजे अजमेर पहुंचेगी।

वापसी में यह बस शाम चार बजे लखनऊ के लिए चलेगी जो अगले दिन सुबह 4:20 बजे चारबाग बस स्टेशन पहुंचेगी। अजमेर तक स्कैनिया का किराया 1707 रुपये और आगरा तक जनरथ एसी बस का किराया 673 रुपये तय किया गया है।

देखें, चारबाग से संचालन का समय

12 non stop ac buses will run from lucknow to delhi
लखनऊ में चारबाग से संचालन
बस नंबर                                     समय
स्कैनिया यूपी 70 एफटी 2414      सुबह  6:00 बजे 
स्कैनिया यूपी 70 एफटी 2414     अपराह्न 3.00 बजे
जनरथ यूपी 33 एटी 4809          अपराह्न 3:30 बजे 
स्कैनिया यूपी 41 एटी 4562        रात 9:00 बजे
जनरथ यूपी14 एफटी 3961        रात 9:30 बजे
स्कैनिया यूपी 41 एटी 4560        रात 10:00बजे 

दिल्ली के आनंद विहार से संचालन
बस नंबर                                      समय
स्कैनिया यूपी 70 एफटी 2415      सुबह  6:00 बजे 
स्कैनिया यूपी 70 एफटी 0699     अपराह्न 3.00 बजे
जनरथ यूपी 33 एटी 4810          अपराह्न 3:30 बजे 
स्कैनिया यूपी 41 एटी 4563        रात 9:00 बजे
जनरथ यूपी 33 एटी 4823          रात 9:30 बजे
स्कैनिया यूपी 41 एटी 4561        रात 10:00बजे 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed