फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 More trains will be effected because of inter locking.

Lucknow: इंटरलॉकिंग से 12 और ट्रेनें होंगी बाधित, मानकनगर रेलखंड पर चल रहा काम, दो ट्रेनें निरस्त रहेंगी

Sun, 09 Jun 2024 02:17 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्ट, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्ट, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Jun 2024 02:17 PM IST
सार

14 जून तक 12 ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। इस दौरान दो ट्रेनें निरस्त रहेंगी और कई अन्य बदले रूट से चलेंगी। जानें, जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया क्या है उनका रूट?

विज्ञापन
12 More trains will be effected because of inter locking.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए लखनऊ जंक्शन-मानकनगर तथा ऐशबाग-मानकनगर रेलखंड के बीच इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 12 और ट्रेनों का संचालन 14 जून तक बाधित रहेगा। दो ट्रेनें निरस्त होंगी और अन्य बदले रूट से चलेंगी।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 14 जून को चलने वाली 05044 ऐशबाग रामनगर व 05043 रामनगर-ऐशबाग स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। छपरा से 10 जून को चलने वाली 05323 छपरा आनंदविहार स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या जीतकर सपा ने फेल किया BJP का राम मंदिर कार्ड... हार से भविष्य के चुनावों पर सीधा असर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - न पुराने चेहरे जमा सके रंग... न नए दिखा पाए कोई कमाल; इन 31 पुराने चेहरों के हिस्से आई हार


गोरखपुर से 13 एवं 14 जून को चलने वाली 12511 गोरखपुर-कोच्चुवेली एक्सप्रेस व यशवंतपुर से 12 जून को चलने वाली 22534 यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस चारबाग के रास्ते चलाई जाएगी। पाटलिपुत्र से 10, 11, 12 एवं 14 जून को चलने वाली 12529 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस गोमतीनगर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 


जयपुर से 9 एवं 11 जून को चलने वाली 19715 जयपुर गोमतीनगर एक्सप्रेस कानुपर सेंट्रल स्टेशन पर, गोरखपुर से 11 से 14 जून तक चलने वाली 15069 गोरखपुर ऐशबाग एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन तक चलेगी।

गोमतीनगर से 10 एवं 12 जून को चलने वाली 19716 गोमतीनगर जयपुर एक्सप्रेस कानुपर सेंट्रल स्टेशन व ऐशबाग से 11 से 14 जून तक चलने वाली 15070 ऐशबाग गोरखपुर एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन से चलेगी।

एलटीटी से 12 जून को चलने वाली 12107 एलटीटी सीतापुर एक्सप्रेस एलटीटी से 240 मिनट व सीतापुर जंक्शन से 13 जून को चलने वाली 12108 सीतापुर जं. एलटीटी एक्सप्रेस सीतापुर जंक्शन से 180 मिनट रोककर चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed