फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 more beds in Trauma centre casuality ward

ट्रामा कैजुअल्टी वार्ड में बढ़ेंगे 12 बेड

Wed, 17 Jul 2019 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
12 more beds in Trauma centre casuality ward
केजीएमयू ट्रॉमा के कैजुअल्टी वार्ड में बढ़ेंगे 12 बेड
विज्ञापन

इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को मिलेगी राहत
केजीएमयू के ट्रॉमा कैजुअल्टी वार्ड में 12 बेड बढ़ाए जाएंगे। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। इससे यहां बेड की कुल संख्या 29 हो जाएगी और अन्य वार्डों में बेड खाली नहीं होने की स्थिति में कुछ देर तक यहां मरीजों का इलाज किया जा सकेगा।
केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में 445 बेड हैं। इसके अलावा स्ट्रेचर पर भी मरीजों का इलाज करना पड़ता है। विभिन्न स्थानों से आने वाले मरीज पहले कैजुअल्टी वार्ड में आते हैं। यहां अभी सिर्फ 17 बेड हैं। ट्रॉमा सर्जरी के साथ ही यहां न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, आर्थोपेडिक्स के गंभीर मरीज पहुंचते हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने पर तमाम मरीजों को बरामदे में स्ट्रेचर पर इंतजार करना पड़ता है। कैजुअल्टी में प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को संबंधित विभाग के वार्डों में भेजा जाता है। फिर नए मरीज को अंदर लिया जाता है। इसमें मरीजों की गंभीरता का ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन

फिर भी तमाम गंभीर मरीजों की जान सांसत में रहती है। ऐसी स्थिति में केजीएमयू प्रशासन ने कैजुअल्टी में बेड बढ़ाने का फैसला लिया है। कैजुअल्टी वार्ड में कर्मचारियों के लिए बने बाथरूम को तोड़ कर उसका विस्तार कर दिया जाएगा। तोड़फोड़ के दौरान मरीजों का इलाज बरामदे में करने की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मरीजों का दबाव अधिक
कैजुअल्टी में मरीजों का दबाव अधिक है। शाम के वक्त पूरे प्रदेश के मरीज आ जाते हैं। स्थिति यह होती है कि कैजुअल्टी वार्ड से लेकर बरामदे तक स्ट्रेचर पर मरीजों की लाइन लग जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए कैजुअल्टी में बेड बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इससे गंभीर मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
- प्रो. सुरेश कुमार, प्रभारी, ट्रॉमा सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed