लखनऊ: प्रॉपर्टी डीलर की कार से मिले 12 लाख, पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ी नकदी
एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक बृहस्पतिवार रात को इंस्पेक्टर चिनहट घनश्याम मणि त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ अपट्रॉन चौकी प्रभारी सहित नेडा मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस को बाराबंकी जनपद की तरफ से एक एक्सयूवी-300 यूपी 32 एमई 4400 आती दिखी। पुलिस की टीम ने कार को रोक कर उसकी चेकिंग की तो गाड़ी के डैशबोर्ड के अंदर रखे 12 लाख रुपये कैश मिले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिनहट पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात को चेकिंग के दौरान अयोध्या हाइवे के पास एक कार से 12 लाख की नकदी बरामद की। कार गाजीपुर इलाके के संजय गांधी पुरम निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर की थी। पुलिस ने नकदी से जुड़े दस्तावेज मांगे तो उपलब्ध कराने में असफल रहा। इस पर चिनहट पुलिस ने नकदी जब्त कर ली। वहीं विधानसभा चुनाव के लिए बनाई गई फ्लाईंग स्क्वायड की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची एफएसटी टीम ने पड़ताल के बाद नकदी की कागजी कार्रवाई कर जांच केलिए आयकर विभाग को सूचना दी। विधान सभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद पहली बार इतनी बड़ी नकदी बरामद हुई है।
एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक बृहस्पतिवार रात को इंस्पेक्टर चिनहट घनश्याम मणि त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ अपट्रॉन चौकी प्रभारी सहित नेडा मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस को बाराबंकी जनपद की तरफ से एक एक्सयूवी-300 यूपी 32 एमई 4400 आती दिखी। पुलिस की टीम ने कार को रोक कर उसकी चेकिंग की तो गाड़ी के डैशबोर्ड के अंदर रखे 12 लाख रुपये कैश मिले।
पुलिस ने इस पर कार चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम गाजीपुर संजय गांधीपुरम निवासी उर्मिल कुमार सिंह बताया। इंस्पेक्टर चिनहट ने बताया कि उर्मिल सिंह से जब कैश के बारे में दस्तावेज और स्रोत के बारे में सवाल किया गया तो वह कोई उचित जवाब नहीं दे सके। एडीसीपी के मुताबिक उर्मिल सिंह ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर व अधिवक्ता बताया है। पुलिस ने नकदी को जब्त कर लिया है।