{"_id":"5e4085028ebc3ee5de2bf6f9","slug":"12-lakh-people-saw-the-strength-of-the-army-at-the-defense-expo","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस एक्सपो में 12 लाख लोगों ने देखी भारतीय सेना की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस एक्सपो में 12 लाख लोगों ने देखी भारतीय सेना की ताकत
Mon, 10 Feb 2020 03:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 Feb 2020 03:47 AM IST
विज्ञापन
डिफेंस एक्सपो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच फरवरी से शुरू हुआ डिफेंस एक्सपो रविवार को सुनहरी यादों के साथ विदा हो गया। इस दौरान 12 लाख लोग सेना के पराक्रम से रूबरू हुए। एक्सपो में इस बार रिकॉर्ड एमओयू हुए। कई मामलों में इस बार के एक्सपो ने पिछली बार चेन्नई में हुए आयोजन को पीछे छोड़ दिया। रविवार को सेना के टैंकों, डीआरडीओ की मिसाइलों और सैन्य उपकरणों की पैकिंग भी शुरू हो गई।
विज्ञापन
रविवार को डिफेंस एक्सपो के दौरान दोपहर में हुए आर्मी व एयरफोर्स के शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। वहीं शो खत्म होने के बाद देर शाम तक एक्सपो स्थल खाली होना शुरू हो गया। पांच दिवसीय डिफेंस एक्सपो कई मायनों में पिछले एक्सपो से बेहतर रहा। इस एक्सपो में 1024 एग्जीबिटर शामिल हुए।
विज्ञापन
इसमें 172 विदेशी व 852 देसी कंपनियां शामिल हुईं। 40 देशों के रक्षा मंत्री एक्सपो में पहुंचे और पहली बार इंडो अफ्रीका डिफेंस मिनिस्टर कॉन्क्लेव भी हुआ। एक्सपो के दौरान 12 लाख विजिटर पहुंचे। दो सौ से ज्यादा एमओयू हुए, इसमें अकेले 23 उत्तर प्रदेश सरकार केसाथ हुए और 120 सरकारी रक्षा निर्माण से जुड़ी कंपनियों डीपीएसयू के साथ हुए।
विज्ञापन
यूपी के डिफेंस कॉरिडोर में बड़ा निवेश होगा। एक्सपो में तीन हजार से ज्यादा विदेशी और करीब दस हजार भारतीय डेलीगेट शामिल हुए। एक्सपो में 13 प्रोडक्ट भी लॉन्च किए गए। इसमें 36 किमी. रेंज की कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी की सारंग आर्टिलरी गन, टॉरपीडो वरुणास्त्र, अमोघ-थ्री, शिप वेल्डिंग की जांच के रेडियोग्राफ व अल्ट्रासोनिक उपकरण शामिल हैं।
वृंदावन सेक्टर-15 व गोमती रिवर फ्रंट पर लाइव डेमो भी हुआ। आर्मी व एयरफोर्स के डेमो में दर्शकों को तेजस, सुखोई, जगुआर, ग्लोबमास्टर, सूर्यकिरण की टीम, बोफोर्स और बीएमपी आदि भी देखने को मिली। वहीं नेवल शो में मार्कोस की जांबाजी से दर्शक रूबरू हुए।
चेन्नई में केवल 40 एमओयू हुए थे
इस बार लखनऊ ने वर्ष 2018 में चेन्नई में हुए डिफेंस एक्सपो को भी पछाड़ दिया। चेन्नई एक्सपो में कुल 677 कंपनियों ने प्रतिभाग किया था, इसमें 517 भारतीय व 160 विदेशी कंपनी शामिल थी। 47 विदेशी डेलीगेट शामिल हुए थे और पूरे एक्सपो के दौरान 40 एमओयू हुए थे। इसमें 25 विदेशी कंपनियों के साथ हुए। आठ प्रोडक्ट लॉन्च हुए। हालांकि, लाइव डेमो में नौसेना का रोल अधिक महत्वपूर्ण रहा।