{"_id":"63729fb16c321b38ca34b993","slug":"12-injured-in-road-accident-lucknow-news-lko6571868128","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-हरदोई हाईवे पर हादसा : गड्ढे में जाकर पलटी बस, 12 जख्मी , महिला की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-हरदोई हाईवे पर हादसा : गड्ढे में जाकर पलटी बस, 12 जख्मी , महिला की हालत गंभीर
Tue, 15 Nov 2022 10:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 10:01 AM IST
सार
आलमबाग इलाके में जेल रोड पर रविवार देर रात स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट न पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से स्कूटी सवार अजय की मौत हो गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई से सोमवार को आ रही यात्रियों से भरी निजी बस का पहिया मलिहाबाद इलाके के नजरनगर गांव के पास हाईवे के गड्ढे में चला गया। इसके बाद बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी भेजा, जहां एक महिला की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस चालक व परिचालक को तलाश रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुभाष चंद्र सरोज के मुताबिक, शाम को यात्रियों से भरी निजी बस हरदोई की तरफ से आ रही थी। नजरनगर गांव के पास हाईवे के गड्ढे में जाकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और पलट गई। हादसे मेें कई चोटिल हो गए और चीखपुकार मचा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल भेजा, जबकि ज्यादा चोटिल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। इनमें ढेढेमऊ निवासी तौफीक, अनीसा, किस्मतुन, लखनऊ के समीर शुक्ला, आलोक कुमार खरे, मुस्कान व शबीना बनो, संडीला के गदोरा निवासी राहुल, रहिमाबाद के ससपन निवासी पंकज, दुबग्गा के महपतमऊ निवासी मुशीर अहमद तथा मलिहाबाद के मताई खेड़ा निवासी विमला, ज्योति व सविता थे। समीना बानो को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई स्कूटी, हेलमेट न पहने होने से गई युवक की जान
आलमबाग इलाके में जेल रोड पर रविवार देर रात स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट न पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से स्कूटी सवार अजय (24) की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर विक्रम सिंह के मुताबिक, आशियाना के बंगला बाजार का अजय रविवार रात निजी काम से लौट रहा था और पुरानी जेल रोड पर हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
नर्सिंग स्टाफ ऑफिसर से छेड़छाड़
एसजीपीआई कैंप में रहने वाली नर्सिंग स्टाफ ऑफिसर से छेड़छाड़ का मामले सामने आया है। आरोप है कि युवक अनुराग यादव अपने साथियों के साथ घर में पहुंचकर परेशान करता है। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश यादव के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हादसे में नलकूप ऑपरेटर की मौत
बख्शी का तालाब के बीकामऊ कला गांव के पास वाहन की टक्कर से हरिद्वार (53) की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, हरिद्वार नलकूप ऑपरेटर के पद पर तैनात था। उसके बेटे सुभाष चंद्र वर्मा की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।