फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 ias officers get new salary package

इन्हें मिलेगा मुख्य सचिव के समकक्ष वेतनमान

Sun, 01 Dec 2013 10:49 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 01 Dec 2013 10:49 AM IST
विज्ञापन
12 ias officers get new salary package

1981 बैच के 12 आईएएस अधिकारियों को मुख्य सचिव के समकक्ष वेतनमान 80,000

विज्ञापन
रुपये में पदोन्नति दी गई है।

मुख्य सचिव जावेद उस्मानी की अध्यक्षता में शनिवार को यहां हुई डीपीसी में यह फैसला हुआ।

ये सभी इस समय प्रमुख सचिव स्तर के वेतनमान में काम कर रहे हैं। प्रदीप शुक्ल का लिफाफा बंद कर दिया गया है। शुक्ल पर एनआरएचएम घोटाले को लेकर सीबीआई जांच चल रही है।


जानकारी के मुताबिक जिन लोगों को मुख्य सचिव के समकक्ष वेतनमान में पदोन्नति दी गई है।

उनमें अनुज कुमार विश्नोई, अनिल स्वरूप, डॉ. हरिकृष्ण पालीवाल, सी.बी. पालीवाल, आनंद मिश्र, राजीव कुमार प्रथम, बलविंदर कुमार, वृंदास्वरूप, देवेन्द्र चौधरी, कुंवर फतेहबहादुर, डी. दीप्ति विलास और जे.पी. शर्मा शामिल हैं।

इनमें डॉ. पालीवाल अरुणाचल प्रदेश में मुख्य सचिव हैं। पालीवाल के अलावा विश्नोई, अनिल स्वरूप, बलविंदर कुमार, दीप्ति विलास, देवेन्द्र्र चौधरी और राजीव कुमार प्रथम प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में तैनात हैं।

सीबी पालीवाल इस समय प्रदेश में प्रमुख सचिव नगर विकास हैं। आनंद कुमार मिश्र प्रमुख सचिव वित्त हैं। जे.पी. शर्मा प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा व आबकारी हैं। कुंवर फतेहबहादुर राजस्व परिषद इलाहाबाद में तैनात हैं।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed