इन्हें मिलेगा मुख्य सचिव के समकक्ष वेतनमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1981 बैच के 12 आईएएस अधिकारियों को मुख्य सचिव के समकक्ष वेतनमान 80,000
मुख्य सचिव जावेद उस्मानी की अध्यक्षता में शनिवार को यहां हुई डीपीसी में यह फैसला हुआ।
ये सभी इस समय प्रमुख सचिव स्तर के वेतनमान में काम कर रहे हैं। प्रदीप शुक्ल का लिफाफा बंद कर दिया गया है। शुक्ल पर एनआरएचएम घोटाले को लेकर सीबीआई जांच चल रही है।
जानकारी
के मुताबिक जिन लोगों को मुख्य सचिव के समकक्ष वेतनमान में पदोन्नति दी गई
है।
उनमें अनुज कुमार विश्नोई, अनिल स्वरूप, डॉ. हरिकृष्ण पालीवाल, सी.बी.
पालीवाल, आनंद मिश्र, राजीव कुमार प्रथम, बलविंदर कुमार, वृंदास्वरूप,
देवेन्द्र चौधरी, कुंवर फतेहबहादुर, डी. दीप्ति विलास और जे.पी. शर्मा
शामिल हैं।
इनमें डॉ. पालीवाल अरुणाचल प्रदेश में मुख्य सचिव हैं। पालीवाल
के अलावा विश्नोई, अनिल स्वरूप, बलविंदर कुमार, दीप्ति विलास, देवेन्द्र्र
चौधरी और राजीव कुमार प्रथम प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में तैनात हैं।
सीबी
पालीवाल इस समय प्रदेश में प्रमुख सचिव नगर विकास हैं। आनंद कुमार मिश्र
प्रमुख सचिव वित्त हैं। जे.पी. शर्मा प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा व आबकारी
हैं। कुंवर फतेहबहादुर राजस्व परिषद इलाहाबाद में तैनात हैं।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)