फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 cadets honored with Chief Minister Gold and Silver Medals.

एनसीसी दिवस समारोहः 12 कैडेट मुख्यमंत्री स्वर्ण और रजत पदक से किए गए अलंकृत

Thu, 28 Nov 2019 02:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Nov 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
12 cadets honored with Chief Minister Gold and Silver Medals.
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एनसीसी कैडेट सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला

यूपी एनसीसी निदेशालय की ओर 12 कैडेट को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित 71वें एनसीसी दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल राकेश राणा ने छह कैडेट को मुख्यमंत्री स्वर्ण पदक और छह को मुख्यमंत्री रजत पदक से अलंकृत किया।

विज्ञापन


इनके अलावा एनसीसी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर एनसीसी लखनऊ ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विक्रम रैना ने प्रगति रिपोर्ट पेश की। समारोह में मेजर जनरल राकेश राणा ने कहा कि कैडेट क्षमताओं से भरे हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल गणतंत्र दिवस परेड में यूपी एनसीसी टॉप थ्री में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि दिसंबर में फिट इंडिया अभियान चलाया जाएगा। समारोह में एनसीसी कैडेट ने 1857 के क्रांतिकारियों के बलिदान पर आधारित कार्यक्रम भी पेश किया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के जरिये स्वच्छता का भी संदेश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्वर्ण पदक से अलंकृत कैडेट

12 cadets honored with Chief Minister Gold and Silver Medals.
एनसीसी कैडेट सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

कैडेट तुषार, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय मेरठ
कैडेट दीक्षा शर्मा, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय बरेली
कैडेट रिया सिंह, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय बरेली
कैडेट राहुल कुमार, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय अलीगढ़
कैडेट श्रेया तिवारी, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज
अंडर ऑफिसर रोहित कोहली, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय मेरठ

मुख्यमंत्री रजत पदक से सम्मानित कैडेट

12 cadets honored with Chief Minister Gold and Silver Medals.
एनसीसी दिवस समारोह - फोटो : अमर उजाला

कैडेट राधा, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय अलीगढ़
अंडर ऑफिसर शिवम दीक्षित, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गोरखपुर
कैडेट गोविंद, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गाजियाबाद
कैडेट नंदिता शर्मा, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गाजियाबाद 
सीनियर अंडर ऑफिसर चंद्रदीप, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय आगरा
अंडर ऑफिसर यति मंगल, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय आगरा

लेफ्टिनेंट डॉ. मीनाक्षी लोहानी सम्मानित

12 cadets honored with Chief Minister Gold and Silver Medals.
एनसीसी दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

71वें एनसीसी दिवस समारोह में लखनऊ की लेफ्टिनेंट डॉ. मीनाक्षी लोहानी भी सम्मानित की गईं। वह वर्तमान में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बदरपुर, गाजियाबाद में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें सीनियर डिवीजन में एएनओ सीएम अवार्ड प्रदान किया गया।

डॉ. लोहानी लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी कर चुकी हैं। इसके अतिरिक्त मेजर राजा राम, लेफ्टिनेंट अमरनाथ, लेफ्टिनेंट शुभ्रा राजपूत, स्नेह प्रकाश, अजय सिंह, नीतू गौर, आरती सक्सेना, जेपी सिंह, लेफ्टिनेंट अब्राहम थॉमस, स्क्वैड्रन लीडर वीके राय को भी अलंकृत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed