फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12.5 percent tax would pay for water

पानी के लिए चुकाना होगा 12.5 प्रतिशत टैक्स

Tue, 06 May 2014 04:37 AM IST
प्रवेंद्र/अमर उजाला, लखनऊ
प्रवेंद्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 May 2014 04:37 AM IST
विज्ञापन
12.5 percent tax would pay for water

राजधानी में पानी का मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को कम से कम 12.5 प्रतिशत वाटर टैक्स अदा करना पड़ेगा। इसको लेकर शासन स्तर पर प्रस्ताव पास हो गया है।

विज्ञापन


जल्द ही लोगों के घरों में पानी का मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जलकल विभाग में पेयजल की दर दो रुपये प्रति किलो लीटर (प्रति 1000 लीटर) है।

हालांकि मीटर न लगने के कारण वाटर टैक्स का निर्धारण भवन के वार्षिक किराया मूल्यांकन (एआरवी) के आधार पर किया जाता है। इसके लिए जलकल विभाग ने अलग-अलग श्रेणी के कई स्लैब बना रखे हैं।
विज्ञापन


जेएनएनयूआरएम योजना आने के बाद पानी के मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। जेएनएनयूआरएम में पेयजल योजनाओं के लिए धन मिलने में यह प्रमुख शर्त थी।

इसी के तहत प्रदेश सरकार पिछले तीन साल से मीटर लगाने का प्रयास कर रही है। मगर नगर निगम स्तर पर विरोध होने के कारण मीटर लगने का काम आगे नहीं बढ़ सका।

मीटर के साथ ही सरकार जेएनएनयूआरएम में नई योजनाएं आने के बाद उनके रखरखाव के लिए जल मूल्य में भी बढ़ोतरी का प्रयास कर रही है। नगर निगम सदन में पिछले साल दो बार इस आशय का प्रस्ताव पेश किया गया, लेकिन भारी विरोध के चलते यह पास नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो उपभोक्ता अधिक पानी खर्च करेंगे उनको अधिक बिल देना होगा लेकिन जो कम खर्च करेंगे उनको भी एआरवी का कम से कम 12.5 प्रतिशत वाटर टैक्स देना होगा।

जलकल विभाग अधिक पानी खर्च करने वालों के टैक्स की गणना दो रुपये प्रति किलो लीटर के हिसाब से करेगा। अभी शहर में 3.19 लाख उपभोक्ता हैं।

इनसे जलकल विभाग एआरवी के आधार पर निर्धारित स्लैब के हिसाब से वाटर टैक्स वसूल करता है।

मीटर लगाने के लिए जलकल विभाग ने जल निगम को सहमति दे दी है। इसी के साथ उपभोक्ताओं की सूची भी उपलब्ध करा दी है। मीटर लगाने का काम जल निगम करेगा।

इसके लिए चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद जल निगम टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।

शासन में पास हुए प्रस्ताव के तहत घरों में मैकेनिकल मीटर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed