फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   117 new patients in UP, one dead

यूपी में 117 नए मरीज, एक की मौत

Sun, 07 Mar 2021 09:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 07 Mar 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
117 new patients in UP, one dead
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यूपी में रविवार को 117 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 191 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में 1,647 कोरोना के एक्टिव मरीज बचे हैं। एक संक्रमित मरीज की मौत के साथ बीमारी से दम तोड़ने वालों का आंकड़ा 8737 हो गया है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 604279 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इनमें से 593895 अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। शनिवार को कुल 1,08,486 सैम्पल की जांच की गई। लखनऊ में 13, नोएडा में 10, गाजियाबाद 9, वाराणसी, शाहजहांपुर में 7-7, कानपुर में नगर 6, अमेठी, प्रयागराज, बरेली और अलीगढ़ में 5-5 मरीज मिले हैं। 37 जिलों में एक भी मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का वैक्सीनेशन चल रहा है। 45 से 59 वर्ष की आयु वाले लोग जो पहले से चिह्नित  बीमारियों से ग्रसित है उनका भी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन कर्मियों और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को मिलाकर 20,15,144 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed