फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   18 लाख के गबन में ग्राम पंचायत सचिव सहित पांच पर केस

18 लाख के गबन में ग्राम पंचायत सचिव सहित पांच पर केस

Tue, 03 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
18 लाख के गबन में ग्राम पंचायत सचिव सहित पांच पर केस
18 लाख के गबन में ग्राम पंचायत सचिव सहित पांच पर केस
विज्ञापन


बलरामपुर। एक ग्राम पंचायत सचिव सहित चार ग्राम प्रधानों के खिलाफ करीब 18 लाख रुपये के गबन के आरोप में गैसड़ी कोतवाली में मंगलवार को केस दर्ज कराया गया है।
डीएम कृष्णा करुणेेश के निर्देश पर एडीओ पंचायत गैसड़ी ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। चार ग्राम पंचायतों में शासकीय धन का जमकर बंदरबांट किया गया है। चालू वित्तीय वर्ष में प्लान प्लस पर बिना कार्ययोजना अपलोड कराए ही सरकारी धन खर्च किया गया है।
विज्ञापन


डीपीआरओ एसपी सिंह ने मंगलवार की शाम को बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में गैसड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत भदुआ शंकरनगर के प्रधान राजेन्द्र प्रसाद ने चार लाख एक हजार 800 रुपये, ग्राम पंचायत जीतपुर के प्रधान शेषराम यादव ने छह लाख 85 हजार 500 रुपये, ग्राम पंचायत सिंह मुहानी के प्रधान शशांक शुक्ला ने दो लाख 73 हजार 500 रुपये तथा ग्राम पंचायत महादेव शिवपुर की प्रधान अंजलि देवी चार लाख 52 हजार रुपये ग्राम पंचायत सचिव दुर्गेश कुमार चौधरी के साथ मिलीभगत कर गबन करने का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चारों ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने ग्राम पंचायत सचिव के साथ मिलकर वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्लान प्लस पर बिना कार्ययोजना अपलोड कराए तथा बिना वर्क आईडी के धनराशि का आहरण किया है।

डीएम के निर्देश पर गैसड़ी कोतवाली में मंगलवार को बीडीओ यशोवर्धन सिंह व एडीओ पंचायत जलालुद्दीन ने ग्राम पंचायत सचिव व चारों ग्राम प्रधानों के खिलाफ शासकीय धन का बंदरबांट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराया है।

गैसड़ी कोतवाल सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि बीडीओ व एडीओ पंचायत की तहरीर पर एक ग्राम पंचायत सचिव व चार ग्राम प्रधानों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed