फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   हाई-वे पर ट्रक चालकों को लूटने वाले पांच बदमाश दबोचे

हाई-वे पर ट्रक चालकों को लूटने वाले पांच बदमाश दबोचे

Mon, 11 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
हाई-वे पर ट्रक चालकों को लूटने वाले पांच बदमाश दबोचे
हाई-वे पर ट्रक चालकों को लूटने वाले पांच बदमाश दबोचे
विज्ञापन



फैजाबाद। लखनऊ-फैजाबाद राजमार्ग पर रौनाही थाना क्षेत्र में मुबारकगंज चौराहे के पास रविवार भोर पुलिस व स्वाट टीम ने ट्रक चालकों को लूटने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।


इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायर भी किया लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। आरोपियों के पास से दो बंदूक, कारतूस व दो एसयूवी भी बरामद हुई हैं।


पुलिस के अनुसार, ये बदमाश पहले खुद को पत्रकार बताकर ट्रक चालकों को धमकाते थे और फिर असलहे के बल पर लूट लेते थे। इनके पास से आठ फर्जी पहचान पत्र, दो माइक व एक कैमरा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन



रौनाही थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि, शनिवार उन्हें हाई-वे पर एसयूवी सवार असलहाधारियों द्वारा ट्रक चालकों से लूट की शिकायत मिली। इस संदर्भ में ट्रक चालक सुधीर निवासी बरेली ने 17 हजार, राजेश सिंह निवासी मैनपुरी ने 15 हजार और हरीश निवासी बरेली ने 15 हजार रुपये की लूट होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले में केस दर्जकर स्वाट टीम को घटना की सूचना दी गई। इस पर सक्रिय हुई स्वाट व रौनाही पुलिस ने तीनों ट्रक ड्राइवरों को साथ लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर


दी। इसी दौरान मुबारकगंज चौराहे के पास दो एसयूवी सवार कुछ असलहाधारी युवक दिखे। ट्रक ड्राइवरों ने उनकी पहचान कर ली। इस पर पुलिस टीम ने जब एसयूवी रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार युवकों ने बंदूक से पुलिस टीम पर दो फायर झोंक दिए।


इससे बचते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरविंद सिंह भदौरिया निवासी छितवापुर थाना हुसैनगंज लखनऊ, मनोज सिंह, राजेश सिंह व ओमप्रकाश सिंह निवासी गांव भरथूपुर रौनाही फैजाबाद व देवेंद्र सिंह निवासी थाना बर्रा जनपद कानपुर के रूप में हुई।


इनके पास से एक डबल बैरल, एक सिंगल बैरल बंदूक, छह कारतूस, मोबाइल फोन, कैश व दो एसयूवी बरामद हुई हैं।


रौनाही थाना प्रभारी ने बताया कि, आरोपियों के पास से आठ फर्जी पहचान पत्र, दो माइक व कैमरा भी बरामद हुआ है। आरोपी खुद को पत्रकार बताकर ट्रक चालकों को धमकाते थे और फिर असलहे के दम पर लूटते थे। बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है।



आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाट प्रभारी अभिषेक सिंह, संजय यादव समेत थाना प्रभारी रौनाही, एसआई जितेंद्र गुप्त व सुनील कुमार, सिपाही संदीप कुमार, हरिओम उपाध्याय समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed