फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आंधी-पानी से दो बच्चों समेत चार की मौत

आंधी-पानी से दो बच्चों समेत चार की मौत

Tue, 29 May 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
आंधी-पानी से दो बच्चों समेत चार की मौत
रायबरेली। जिले में सोमवार को आंधी-पानी ने एक बार फिर कहर बरपाया। आंधी और पानी के चलते दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छप्पर के नीचे दबकर दो बुजुर्गों ने दम तोड़ दिया। वहीं गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में मंदिर की चारदीवारी गिरने से बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। नसीराबाद थाना क्षेत्र में पेड़ गिरने से एक बालक की मौत हो गई, जबकि बालिका घायल हो गई।
विज्ञापन

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर कासो गांव निवासी राम अवतार (75) पुत्र बदलू अपराह्न छप्पर के नीचे बैठा था। इसी दौरान आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी के कारण छप्पर ढह गया। इससे मलबे में दबकर रामअवतार की मौत हो गई। कुटी पहाड़पुर गांव में तेज आंधी से धराशाई हुए छप्पर की चपेट में आकर शीतलादीन (58) पुत्र महावीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे बाहर निकाला जाता, तब तक शीतलादीन की मौत हो गई। थानाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने बताया कि छप्पर गिरने से दो लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

उधर, गुरुबक्शगंज कस्बे में बने एक मंदिंर की चारदीवारी ढह गई। इससे दीवार के बगल से गुजर रहे गुरुबख्शगंज गांव निवासी मन्नू (25) पुत्र चांद मोहम्मद, सायना (5) पुत्री शमीम अहमद मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन सायना की मौत हो गई थी। मन्नू का एक निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। एसओ विनोद सिंह का कहना है कि दीवार गिरने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुरसतगंज प्रतिनिधि के मुताबिक नसीराबाद थाना क्षेत्र के बेहटा मुर्तजा गांव निवासी अंकित (10) पुत्र लालता प्रसाद और मानसी (12) पुत्री संदीप आंधी-पानी आने पर आम बीनने के लिए घर सेे निकल कर बाग पहुंच गए थे। इसी दौरान तेज बिजली कड़की, जो आम के पेड़ पर गिरी और फिर एकडाल गिर गई। डाल गिरने से दोनों चपेट में आ गए। इससे अंकित की मौैत हो गई, जबकि मानसी घायल हो गई। प्राथमिक इलाज के बाद मानसी को जिला अस्पताल भेजा गया। एसओ जेपी यादव का कहना है कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed