{"_id":"5ae4a27b4f1c1b360b8b7108","slug":"11524933243-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसीन जहरा ने सिविल सर्विसेज में हासिल की 87वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसीन जहरा ने सिविल सर्विसेज में हासिल की 87वीं रैंक
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसीन जहरा ने सिविल सर्विसेज में हासिल की 87वीं रैंक
अंबेडकरनगर। यूपीएससी परीक्षा के परिणाम में अंबेडकरनगर की बेटी हसीन जहरा ने बाजी मारी है। उन्होंने आईएएस बनकर जिले का नाम रोशन किया है। रेलवे में कार्यरत जहरा के आईएएस बनने पर परिवारीजनों व शुभचिंतकों ने खुशी जताई है।
गौरतलब है कि, संघ लोकसेवा आयोग ने शुक्रवार देर शाम सिविल सेवा परीक्षा 2017 के नतीजे घोषित किए हैं। इसमें जिले के सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मछली गांव की रहने वाली हसीन जहरा को धमाकेदार सफलता मिली है। उन्होंने 87वीं रैंक हासिल की है।
इससे पहले सिविल सेवा परीक्षा 2016 में वह रेलवे प्रशासनिक सेवा में चयनित हुई थीं। हसीन जहरा लखनऊ में इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विसेज में इन दिनों अंडर ट्रेनिंग तैनात हैं। इस बीच शुक्रवार देर शाम आए रिजल्ट में वह आईएएस पद पर चयनित हुई हैं।
विज्ञापन
उनके पिता हसन रजा इंडस्ट्री डिपार्टमेंट में असिस्टेंट कमिश्नर पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मां शहला रिजवी गृहणी हैं। तीन बहनों में सबसे बड़ी बहन कमर जहरा रिजवी मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड इन्फॉरमेशन टेकभनोलॉजी में सीनियर कंसलटेंट पद पर दिल्ली में कार्यरत हैं, जबकि छोटी बहन सानिया जहरा लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की महानगर शाखा में कक्षा 10 की छात्रा हैं।
हसीन जहरा की सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। हसीन जहरा ने युवाओं से एकाग्रचित्त होकर लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ने की अपील की है। कहा कि, संसाधनों की परवाह करने पर लक्ष्य कई बार दूर हो जाता है।