फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मिहींपुरवा से नेपाल तक संवरेगी सड़क

मिहींपुरवा से नेपाल तक संवरेगी सड़क

Thu, 12 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा से नेपाल तक संवरेगी सड़क
मोतीपुर (बहराइच)। जंगल से सटे मिहींपुरवा कस्बे से भारत-नेपाल सीमा तक जर्जर सड़कों पर आवागमन होता है। आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए शासन ने 25 किलोमीटर मार्ग निर्माण की अनुमति दी है। 11.32 करोड़ रुपये से मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मार्ग के बनने से 52 गांव की 55 हजार की आबादी की आवागमन की समस्या खत्म होगी। लोग सुगम यात्रा कर सकेंगे। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र से सटे इलाकों में सड़कों का बुरा हाल है।
विज्ञापन


मिहींपुरवा रेलवे स्टेशन से नेपालगंज सीमा पर स्थित भारतीय मटेही गांव तक ऊबड़-खाबड़ सड़क होने से लोगों के लिए यात्रा काफी कष्टकारी होती है।

हिचकोले खाते हुए ग्रामीण 25 किलोमीटर की दूरी तय करते थे। इस मामले में कई बार आवाज उठाई गई। क्षेत्रीय सांसद सावित्री बाई फुले को भी ज्ञापन सौंपा गया।

सांसद के प्रस्ताव पर शासन ने मार्ग निर्माण को हरी झंडी दे दी है। 25 किलोमीटर मार्ग को डामरीकृत व आरसीसी बनाया जाएगा।

सांसद सावित्रीबाईफुले ने कहा कि धन जारी हो गया है। सड़क निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रयास है कि बरसात के पहले मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करवा लिया जाए, जिससे वर्षा के समय क्षेत्र के लोगों को आवागमन की समस्या से न जूझना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


55 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ
मिहींपुरवा रेलवे स्टेशन से सीमावर्ती मटेही गांव तक मार्ग का निर्माण होना है। इस 25 किलोमीटर के दायरे में 52 गांव स्थित है, जिसमें करीब 55 हजार की आबादी रहती है। यह सड़क गोपिया बैराज को भी जोड़ती है। लगभग आठ किलोमीटर तक सड़क सरयू नदी के किनारे से गुजरेगी।


सड़क को कटान से बचाने के लिए बनेंगे स्पर
सांसद सावित्री बाई फुले ने बताया कि सरयू नदी के किनारे से सड़क गुजरेगी। बरसात के समय नदी की लहरें कटान करती हैं। कटान से सड़क को बचाने के लिए तीन स्थानों पर मिनी स्पर भी बनाया जाएगा, जिससे नदी के पानी का रुख सड़क की ओर से बीच धारा की ओर मुड़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed