फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पीड़ित परेशान, 10 साल में भी नहीं समस्या का समाधान

पीड़ित परेशान, 10 साल में भी नहीं समस्या का समाधान

Tue, 03 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित परेशान, 10 साल में भी नहीं समस्या का समाधान
अंबेडकरनगर। न्याय के लिए दौड़ते-दौड़ते लोगों की एड़ियां घिसी जा रही हैं, लेकिन न्याय नहीं मिल पा रहा है। तहसील दिवस का नाम बदलकर शासन ने भले ही संपूर्ण समाधान दिवस कर दिया हो, लेकिन स्थितियां जस की तस हैं। कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक का रवैया वैसा ही है, जैसे पहले था। नतीजा यह कि दूरदराज के क्षेत्रों से पीड़ित न्याय की उम्मीद लिए पहले तहसील दिवस और अब संपूर्ण समाधान दिवस तक पहुंचते हैं, लेकिन उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हो पा रहीं। हालांकि शासन ने मामलों के निस्तारण को प्रभावी बनाने के लिए कई स्तरों पर प्रबंध किए हैं, लेकिन इसके बावजूद बड़ी तादाद में लोगों को अभी भी वास्तविक न्याय का इंतजार है। कोई बंटवारे में हिस्सा न मिल पाने के चलते दस वर्ष से संघर्ष कर रहा है, तो कोई विद्युत समस्या का निस्तारण कराने को भटक रहा है। किसी को अवैध कब्जे से निजात मिलने की उम्मीद पूरी नहीं हो रही, तो कोई धोखाधड़ी के मामले में न्याय पाने के लिए भटक रहा है। अमर उजाला ने मंगलवार को ऐसे कई पीड़ितों से बात की, तो इस तरह का दर्द उभरकर सामने आया।डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण को प्रभावी बनाया जा रहा है। निस्तारण रिपोर्ट की क्रॉस चेकिंग कराई जा रही है। पहले भी इसमें गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की गई और इस मंगलवार को भी एक कर्मचारी निलंबित किया गया।
विज्ञापन



10 बार दिया प्रार्थनापत्र, मगर हुआ बेकार
अकबरपुर विकास खंड के अखईपुर निवासी छोटेलाल ने अमर उजाला प्रतिनिधि से अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि वह विगत पांच वर्ष से अब तक 10 बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र दे चुका है, लेकिन शिकायत का निस्तारण नहीं हो रहा है। कहा कि गांव में विद्युत खंभे के लिए धन की स्वीकृति भी हो चुकी है, लेकिन पावर कॉरपोरेशन अधिकारी व कर्मचारी लापरवाह बने हुए हैं। बांस बल्ली व पेड़ के सहारे तार खींचा गया है। इससे एक वर्ष पहले जहां बगल स्थित गांव निवासी एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी, वहीं विगत वर्ष शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग भी लग गई थी। कहा कि आज वह 11वीं बार प्रार्थनापत्र दे रहा है।
विज्ञापन


12 वर्ष से नहीं हट पाया कब्जा
बेवाना थाना अन्तर्गत अहेथा निवासी रामलखन जायसवाल ने कहा कि गांव के कुछ लोगों ने उसके एक भूखंड पर लगभग 12 साल से कब्जा जमा रखा है। मामला न्यायालय में लंबित है। लगभग छह माह पूर्व न्यायालय ने संबंधित एसडीएम को सीमांकन कराने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है। इसे लेकर वह छह बार संपूर्ण दिवस में शिकायतीपत्र दे चुका है, लेकिन उनकी समस्या का निस्तारण कराने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखाधड़ी मामले में न्याय का इंतजार
हाशिमपुर छितौनी निवासी लतीफ ने कहा कि वर्ष 2016 में उसे लोहिया आवासीय योजना के तहत चयनित किया गया। प्रथम किस्त की धनराशि उसे उपलब्ध कराई गई, जिससे उसने कुछ निर्माण कराया। इसके बाद द्वितीय किस्त की धनराशि 1 लाख 37 हजार रुपये चांदपुर भटपुरा ग्राम पंचायत के तिघरा निवासी एक व्यक्ति के खाते में चली गई। जानकारी होने पर उससे धनराशि देने को कहा, तो कई बार में थोड़ा थोड़ा कर 35 हजार रुपये दिया। इसके बाद उसने पैसा देने से मना कर दिया। इसकी शिकायत पहले एसडीएम, फिर संपूर्ण समाधान दिवस में की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। अब तक वह 5 बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतीपत्र दे चुका है।


कई प्रार्थनापत्र के बाद भी नहीं हुई पैमाइश
अकबरपुर संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को अमर उजाला प्रतिनिधि ने जब राजेपुर निवासी फरियाद अली से आने का कारण पूछा, तो उसका दर्द छलक उठा। कहा कि वर्ष 1992 में संपत्ति का बंटवारा हुआ था। लगभग तीन वर्ष पहले उसके छोटे भाई का निधन हो गया। उसकी पत्नी ने एक भूखड्डड पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया। मामला न्यायालय में लंबित है। लगभग 7 माह पूर्व न्यायालय ने पैमाइश कराने का निर्देश राजस्व विभाग को दिया था, लेकिन अब तक नहीं हो सका है। पैमाइश कराने के की मांग को लेकर वह इस बीच 6 बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतीपत्र दे चुका है, लेकिन उसकी सुध नहीं ली जा रही है। आज सातवीं बार उसने फिर से शिकायतीपत्र दिया है। आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed