{"_id":"5ab68bfe4f1c1bc3758b7411","slug":"11521912830-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई। मवई थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यदि युवक हेलमेट पहने होते तो उनके सिर में गंभीर चोट नहीं लगती। ऐसी स्थिति में उनकी जान बच सकती थी।
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मानापुर गांव निवासी चंद्रप्रकाश (25) की हादसे के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। चंद्रप्रकाश वन विभाग की पौधशाला में मजदूरी करता था। वह रोज की भांति शनिवार की सुबह सैदपुर स्थित वन विभाग की पौधशाला पर काम करने बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सैदपुर चौकी के सामने वह एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में उससे टकराते हुए बाइक समेत गड्ढे में जा गिरा। हादसे में चंद्रप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी खैरनपुर लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
उधर, दुर्घटना में घायल एक दिव्यांग की उपचार के दौरान शुक्रवार की रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। मवई थाना क्षेत्र में स्थित मां कामाख्या भवानी के दर्शन कर वापस अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रहा दिव्यांग कर्मदत्त तिवारी निवासी ग्राम गोड़वा थाना रौनाही ऐहार गांव के पास हादसे में घायल हो गया। उसे पुलिस ने रुदौली सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पहुंचते ही उसकी सांसें थम गईं। सैदपुर चौकी इंचार्ज नंद हौसिला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवारजनों को सौंप दिया गया है।