फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सराफा दुकान में सेंध लगा लाखों की चोरी

सीतापुर में सराफा की दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये की चोरी

Sun, 14 Jan 2018 02:15 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
सराफा दुकान में सेंध लगा लाखों की चोरी
प्रतीकात्मक तस्वीर
चोरों ने सीसीटीवी कैमरा तोड़ने का भी किया प्रयास
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने एक सराफा दुकान में सेंध लगाकर लाखों का माल बटोर लिया। चोर दुकान के पीछे मौजूद बाथरूम में सेंध लगाकर घुसे थे। वारदात को अंजाम देने के दौरान चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ने का प्रयास किया है।

एएसपी मार्तंड प्रताप ने मौके पर जाकर घटनास्थल को देखा। वहीं फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलदारी टोला निवासी वरुण रस्तोगी ने मोहल्ले में ही कस्बे के मुख्य मार्ग के किनारे सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान खोल रखी है।
विज्ञापन


वह गुरुवार को दुकान बंद करके घर पहुंच गया। शुक्रवार को कस्बे में साप्ताहिक बंदी थी, इस वजह से दुकान नहीं खोली। रात्रि के किसी पहर में चोरों ने दुकान के बाथरूम में सेंध लगा दी। इसके बाद चोर दुकान में दाखिल हो गए और वहां मौजूद काउंटरों में रखे सोने-चांदी के जेवरों को समेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लॉकर तोड़कर उसमें रखे जेवर भी चुरा लिए। वारदात के दौरान चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद चोर माल समेत मौके से भाग गए। इधर शनिवार सुबह दुकान स्वामी ने जब दुकान का शटर खोला। तब दुकान की हालत देख वह दंग रह गया।

दुकान के अंदर से सारा कीमती जेवर गायब था। सूचना मिलते ही एएसपी मार्तंड प्रताप सिंह फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ दुकान पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान एएसपी ने दुकान स्वामी को जल्द ही खुलासे का आश्वासन दिया।

वहीं फॉरेंसिक टीम ने दुकान में फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वॉयड ने भी करीब दो घंटे तक पड़ताल की। दुकान स्वामी ने बताया कि चोर दुकान से आठ लाख रुपये से अधिक का माल ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक रंजना सचान ने कहा कि इस मामले में तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वारदात की जांच की जा रही है।


दो चोर रिकॉर्डिंग में कैद हुए
सराफा दुकान में भले कई चोरों ने हाथ साफ किया हो, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में दो चोर ही नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी में एक चोर नकाबपोश व दूसरे का चेहरा खुला हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed